चीन का पहला सुपरकैरियर युद्धपोत ‘फुजियान’ समंदर में उतरा, क्‍या है यह? जानें

Fujian Supercarrier : इसकी तुलना अमेरिका के गेराल्ड आरफोर्ड (Gerald R Ford) से की जा रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2024 17:58 IST
ख़ास बातें
  • चीन का पहला सुपरकैरियर युद्धपोत समुद्र में उतरा
  • इसका नाम फुजियान है, जिसे पूरी तरह चीन में बनाया गया है
  • इतना एडवांस सुपरकैरियर सिर्फ अमेरिका के पास है

इतना एडवांस सुपरकैरियर अमेरिका को छोड़कर दुनिया में और किसी देश के पास नहीं है।

Photo Credit: eurasiantimes

समंदर में चीन की बढ़ती दादागीरी ने एक नई लकीर खींची है। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि चीन ने अपने पहले सुपरकैरियर को समुद्र में उतार दिया है। इसका नाम फुजियान (Fujian) है, जो चीन के एक प्रांत का नाम भी है। यूरेशियन टाइम्‍स ने लिखा है कि फुजियान को चांगक्सिंग द्वीप पर उतारा गया। इसकी तुलना अमेरिका के गेराल्ड आरफोर्ड (Gerald R Ford) से की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार फुजियान को पूरी तरह से चीन में बनाया गया है। इतना एडवांस सुपरकैरियर अमेरिका को छोड़कर दुनिया में और किसी देश के पास नहीं है। 
 

क्‍या है फुजियान सुपरकैरियर

आसान भाषा में समझें तो यह एक युद्धपोत है। फुजियान की कुल क्षमता 80 हजार टन है और यह दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोत है। इसे साल 2022 में लॉन्‍च किया गया था। फुजियान चीन का तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर है। इसमें इलेक्‍ट्रोमैग्निेटक कैटापल्‍ट सिस्‍टम लगा है, जिससे चीनी नेवी की क्षमता में इजाफा होगा।
 

बताया जाता है कि इस एयरक्राफ्ट कैरियर से बड़ी संख्‍या में फाइटर जेट्स उड़ान भर पाएंगे और लैंडिंग भी करेंगे। इसके लिए एयरक्राफ्ट कैरियर में तीन रनवे बनाए गए हैं। दावा है कि इसमें लगा रडार सिस्‍टम लंबी दूरी की मिसाइलों को ट्रैक कर सकता है।  
Advertisement

रिपोर्टों के अनुसार, चीन इस सुपरकैरियर में अपने J15B फाइटर जेट की तैनाती करेगा। J35 नेक्‍स्‍ट जेन फाइटर्स को भी इसमें तैनात किया जाएगा। रिपोर्टों के अनुसार, सुपरकैरियर को समुद्र में रवाना करने से पहले मौके पर आतिशबाजी की गई।  
 

Advertisement
पहले इसे 23 अप्रैल को परीक्षण के लिए रवाना किया जाना था, लेकिन उम्‍मीद से कुछ दिनों बाद युद्धपोत को बाहर लाया गया है। यह अमेरिका को सीधी चुनौती हो सकती है। ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका और चीन आमने-सामने हैं। ऐसे में इस सुपरकैरियर का बाहर आना अमेरिका की टेंशन बढ़ा सकता है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.