क्‍या 1100 डॉलर तक गिर जाएगी Bitcoin की कीमत, इस निवेशक को है इंतजार

हालांकि कियोसाकी ने कहा कि वह बिटकॉइन से प्यार करते हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि अगर यह रिकवर करता है, तो मैं और खरीदूंगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 जून 2022 11:13 IST
ख़ास बातें
  • मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक हैं रॉबर्ट कियोसाकी
  • फैंस को इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स भी देते हैं कियोसाकी
  • हालांकि कियोसाकी ने कहा कि वह बिटकॉइन के हिमायती हैं

मई में जब बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट आनी शुरू हुई थी, तो कियोसाकी ने इसे ‘ग्रेट न्‍यूज’ बताया था और कीमत के 20,000 डॉलर तक गिरने का अनुमान लगाया था।

क्रिप्‍टो मार्केट अनिश्‍चितता से गुजर रहा है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) बिटकॉइन (Bitcoin) 20 हजार डॉलर के मार्क के आसपास जूझ रही है। दुनियाभर में निवेशक बिटकॉइन के मजबूत होने की उम्‍मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो इसके और टूटने का इंतजार कर रहे हैं। मशहूर किताब 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) का कहना है कि वह बिटकॉइन के 1,100 डॉलर को टेस्‍ट करने का इंतजार कर रहे हैं।  

मंगलवार को उन्होंने ट्वीट किया कि मैं बिटकॉइन के लिए 1100 डॉलर को ‘टेस्‍ट' करने का इंतजार कर रहा हूं। हालांकि कियोसाकी ने कहा कि वह बिटकॉइन से प्यार करते हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि अगर यह रिकवर करता है, तो मैं और खरीदूंगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो मैं नुकसान झेलने वालों के क्विट करने का इंतजार करूंगा और फ‍िर खरीदूंगा। कुल मिलाकर कियोसाकी का भरोसा बिटकॉइन पर कायम है और वह इस क्रिप्‍टोकरेंसी पर आगे भी दांव लगाने को तैयार हैं। 
जून महीने में बड़े पैमाने पर क्रिप्टो में बिकवाली के बाद इसकी अगली निचली कीमत क्‍या हो सकती है, बीते दिनों निवेशकों के बीच यह चर्चा देखने को मिली थी। अब रॉबर्ट कियोसाकी ने क्रिप्‍टोकरेंसी ने अपना अनुमान बताया है। 

मई में जब बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट आनी शुरू हुई थी, तो कियोसाकी ने इसे ‘ग्रेट न्‍यूज' बताया था और कीमत के 20,000 डॉलर तक गिरने का अनुमान लगाया था। वह इस क्रैश को अमीर होने का सबसे अच्‍छा समय मानते हैं। कियोसाकी ने कहा था कि मैं बिटकॉइन के 20 हजार डॉलर तक गिरने का इंतजार कर रहा हूं। फ‍िर और गिरने का वेट करूंगा जोकि 17 हजार डॉलर हो सकता है। 
Advertisement

हुआ भी कुछ ऐसा ही जब 18 जून को बिटकॉइन ने 17 हजार डॉलर के अपने निचले स्‍तर को छू लिया था। फ‍िलहाल यह क्रिप्‍टाेकरेंसी 20 हजार डॉलर से थोड़ा ही ऊपर है। कियोसाकी अपने फैंस को निवेश की सलाह भी देते हैं। वह गोल्‍ड, सिल्‍वर और बिटकॉइन के बड़े फैन हैं। 

वैश्विक आपदा को लेकर भी कियोसाकी चेतावनी दे चुके हैं। मई महीने में उन्‍होंने कहा था कि हताश नेता हताश चीजें करेंगे। विश्व युद्ध आ रहा है? सोना, चांदी, बिटकॉइन, भोजन, बंदूकें और गोलियां बचाएं।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.