बैंकों और मर्चेंट्स को Cryptocurrency के बारे में समझाएगी Visa, शुरू की एडवाइजरी सर्विस

Visa ने अमेरिकी बैंक UMB को क्‍लाइंट के रूप में नामित किया है, जो पहले से ही उसकी क्रिप्टो एडवाइजरी सर्विस का इस्‍तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2021 16:46 IST
ख़ास बातें
  • Visa अपने क्‍लाइंट्स को क्रिप्टोकरेंसी के बारे में शिक्षित करेगी
  • Visa के पेमेंट प्रोसेसर नेटवर्क का इस्‍तेमाल कर सकेंगे क्‍लाइंट
  • बैकएंड ऑपरेशंस को मैनेज करने में भी मदद दी जाएगी

मौजूदा वक्‍त में Visa अपने नेटवर्क का इस्‍तेमाल डिजिटल करेंसी खरीदने, बेचने और कस्‍टडी की इजाजत देने के लिए करता है।

डिजिटल करेंसी की बढ़ती पॉपुलैरिटी के बीच दुनिया के सबसे बड़े पेमेंट प्रोसेसर Visa ने बुधवार को बैंकों और मर्चेंट्स के लिए ग्‍लोबल क्रिप्टो एडवाइजरी सर्विस की शुरुआत की है। इस सर्विस के तहत Visa अपने क्‍लाइंट्स यानी इंस्टिट्यूशंस को क्रिप्टोकरेंसी के बारे में शिक्षित करेगी। डिज‍िटल करेंसी से जुड़े ऑफर्स देने के लिए क्‍लाइंट Visa के पेमेंट प्रोसेसर नेटवर्क का इस्‍तेमाल कर सकेंगे। यही नहीं, बैकएंड ऑपरेशंस को मैनेज करने में भी Visa की ओर से मदद की जाएगी।  

Visa ने अमेरिकी बैंक UMB को क्‍लाइंट के रूप में नामित किया है, जो पहले से ही उसकी क्रिप्टो एडवाइजरी सर्विस का इस्‍तेमाल कर रहा है।

UMB की एग्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट उमा विल्सन ने कहा है कि हम क्रिप्टो और स्‍टेबलकॉइंस के इस्‍तेमाल के बारे में ज्‍यादा जानकारी हासिल करने के लिए Visa की सर्विस से जुड़े हैं। हमारे रिटेल और कमर्शल बिजनेस के लिए यह सबसे अधिक प्रासंगिक है। 

Visa द्वारा की गई एक ग्‍लोबल स्‍टडी से पता चला है कि लगभग 40 प्रतिशत क्रिप्टो ओनर्स अगले 12 महीने में अपने प्राइमरी बैंक को छोड़कर उसके साथ जा सकते हैं, जो उन्‍हें क्रिप्टो संबंधित प्रोडक्‍ट्स ऑफर करेगा। 
Advertisement

मौजूदा वक्‍त में Visa अपने नेटवर्क का इस्‍तेमाल डिजिटल करेंसी खरीदने, बेचने और कस्‍टडी की इजाजत देने के लिए करता है। यह एक क्रेडिट कार्ड भी ऑफर करता है, जिससे खरीदारी करने पर यूजर्स बिटकॉइन कमाते हैं। यह USD कॉइन इस्‍तेमाल करने की इजाजत भी देता है। भारत में बिटकॉइन की कीमत 8 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे तक 40.68 लाख रुपये पर थी। 
Advertisement

Visa के चीफ फाइनैंशन ऑफ‍िसर वसंत प्रभु ने रॉयटर्स को बताया कि बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी को एक्‍सचेंज के रूप में इस्तेमाल करने के लिए मूल्य में स्थिरता की जरूरत होती है। उन्‍होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि अगर कुछ ही घंटों में कीमत 60,000 डॉलर (लगभग 45.27 लाख रुपये) से 50,000 डॉलर (करीब 37.72 लाख रुपए) के बीच कम-ज्‍यादा होती है, तो एक मर्चेंट के लिए (बिटकॉइन) को करेंसी के रूप में स्वीकार करना बहुत मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी कभी एक्सचेंज का माध्यम होगी या नहीं। उन्‍होंने कहा कि सही समय आने पर Visa ऐसे लेनदेन की सुविधा प्रदान करेगा।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.