क्रिप्टो मार्केट के लिए खतरे का संकेत हो सकता है अमेरिका में इन्फ्लेशन बढ़ना

इससे पहले मई में इन्फ्लेशन का डेटा अधिक होने की जानकारी मिलने के बाद स्टॉक्स, बॉन्ड और क्रिप्टोकरेंसी मार्केट्स में काफी गिरावट हुई थी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 14 जुलाई 2022 17:12 IST
ख़ास बातें
  • इससे अमेरिका का फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में दोबारा बढ़ोतरी कर सकता है
  • क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से बिकवाली हो रही है
  • अमेरिकी सरकार ने कहा है कि इन्फ्लेशन का यह डेटा पुराना है

क्रिप्टो मार्केट में मंदी के कारण इस सेगमेंट की बहुत सी फर्में कॉस्ट घटाने के उपाय कर रही हैं

अमेरिका में इन्फ्लेशन 9.1 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद Bitcoin का प्राइस बुधवार को गिरकर 19,078 डॉलर हो गया था। पिछले 40 वर्षों से अधिक में इन्फ्लेशन का यह हाई रेट अनुमान से कहीं अधिक है। इससे अमेरिका का फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट में दोबारा बढ़ोतरी कर सकता है। 

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) की रिपोर्ट आने के बाद अमेरिकी सरकार ने प्रतिक्रिया में कहा कि यह डेटा पुराना है और इससे फ्यूल के प्राइसेज में पिछले लगभग एक महीने में हुई कमी का पूरा असर नहीं दिख रहा। सरकार का दावा था कि कोर इन्फ्लेशन लगातार तीसरे महीने में घटी है। हालांकि, क्रिप्टो मार्केट के एक्सपर्ट्स को इन्फ्लेशन के बढ़ने से क्रिप्टोकरेंसीज में दोबारा भारी गिरावट आने की आशंका है। इससे पहले मई में इन्फ्लेशन का डेटा अधिक होने की जानकारी मिलने के बाद स्टॉक्स, बॉन्ड और क्रिप्टोकरेंसी मार्केट्स में काफी गिरावट हुई थी। इन्फ्लेशन बढ़ने की वजह से फेडरल रिजर्व ने जून की अपनी मीटिंग में इंटरेस्ट रेट को 0.75 प्रतिशत बढ़ाया था। 
Advertisement

क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से बिकवाली हो रही है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज घट गए हैं और इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हुआ है। क्रिप्टो मार्केट में मंदी के कारण इस सेगमेंट की बहुत सी फर्में कॉस्ट घटाने के लिए अपनी वर्कफोर्स में कटौती कर रही हैं। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने भी हाल ही में अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया था। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना है कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। इस फैसले से एक्सचेंज के 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी होने का अनुमान है। 

इससे पहले क्रिप्टो ट्रेडिंग और लेंडिंग प्लेटफॉर्म BlockFi ने लगभग 200 एंप्लॉयीज और क्रिप्टो एक्सचेंज Crypto.com ने लगभग 260 एंप्लॉयीज को हटाने की घोषणा की थी। इन दोनों फर्मों ने वर्कफोर्स घटाने के लिए समान कारण बताए हैं। कुछ अन्य फर्में भी कॉस्ट घटाने के उपाय कर रही हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 1 लाख करोड़ डॉलर से नीचे आ गया है।  क्रिप्टो हेज फंड Three Arrows Capital का इस वजह से लिक्विडेशन हो रहा है। क्रिप्टो मार्केट में बड़े स्तर पर बिकवाली से सिंगापुर की इस फर्म के लिए मुश्किलें बढ़ गई थी।  
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Inflation, Bitcoin, America, Investors, Federal Reserve, Selling
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.