Shiba Inu, Dogecoin निवेशकों के लिए अच्छी खबर! US की लॉजिस्टिक फर्म स्वीकार करेगी दोनों टोकन

BitPay एक क्रिप्टो पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मार्च 2022 10:07 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कहा, निवेशक क्रिप्टो एलोकेशन को फिजिकल एसेट्स में बदलना चाहते थे
  • BitPay एक क्रिप्टो पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म है।
  • AMC Theatres भी मीम क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट लेना स्वीकार कर चुकी है।

Dogecoin और Shiba Inu की भारत में कीमत क्रमश: $0.12 (लगभग 9.14 रुपये) और $0.00002308 (लगभग 0.001727 रुपये) है।

मीम बेस्ड क्रिप्टोकरेंसी (Meme Cryptocurrency) में Shiba Inu और Dogecoin निवेशकों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। इनकी पॉपुलरिटी में अब और इजाफा होने जा रहा है क्योंकि बिटपे (BitPay) समर्थित इन क्रिप्टोकरेंसी को अब सप्लाई चेन रियल एस्टेट में इनवेस्ट करने वाली आरईआईटी कंपनी (REIT) नोयाक लॉजिस्टिक्स इनकम (NLI) ने भी स्वीकार करना शुरू कर दिया है। आरईआईटी (REIT) ऐसी कंपनी को कहा जाता है जो इनकम जेनरेट करने वाली रियल एस्टेट या ऐसे ही संबंधित ऐसेट्स की मालिक होती है या उनको ऑपरेट करती है। 

BitPay के साथ ये पार्टनरशिप इनवेस्टर्स को Bitcoin (BTC), Bitcoin Cash (BCH), Dogecoin (DOGE), Ethereum (ETH), Litecoin (LTC), Shiba Inu (SHIB), Wrapped Bitcoin (WBTC) और यूएस डॉलर (USD) से जुड़े पांच स्टेबल कॉइन BUSD, DAI, GUSD, USDC और USDP के साथ अपने कमिटमेंट को पूरा करने में मदद करेगी। जिससे दूसरे अर्थों में क्रिप्टोकरेंसी के लिए स्वीकार्यता बढ़ेगी।  
Advertisement

BitPay के सीईओ स्टीफन पेअर ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस पार्टनरशिप का जन्म निवेशकों की उस बड़ी संख्या के कारण हुआ जो क्रिप्टोकरेंसी एलोकेशन को फिजिकल एसेट्स, जैसे कि रियल एस्टेट, में ट्रांसफर करना चाह रहे थे। कंपनी ने ट्विटर पर भी इसे पोस्ट के जरिए शेयर किया। 

इसके अलावा अमेरिका की थियेटर चेन एएमसी थियेटर्स (AMC Theatres) भी मीम क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन (DOGE) और शिबा इनु (Shiba Inu) में पेमेंट लेना शुरू करने की घोषणा बहुत पहले कर चुकी है। 19 मार्च से एएमसी थियेटर्स में मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी (meme cryptocurrency) से पेमेंट शुरू करने की बात कही गई है। इसके लिए BitPay के माध्यम से ट्रांजैक्शन किए जाएंगे। 
Advertisement

BitPay एक क्रिप्टो पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म है और एएमसी थियेटर्स दुनिया की सबसे बड़ी थियेटर चेन है जो विश्व भर में 1 हजार के करीब लोकेशन पर ऑपरेट करती है। पिछले साल नवंबर में जब एएमसी थियेटर्स ने डॉजकॉइन और शिबा इनु में पेमेंट लेने की घोषणा की थी, उस वक्त BitPay शिबा इनु को सपोर्ट नहीं करता था। उस वक्त कंपनी के सीईओ एरॉन ने दावा किया था कि उनकी रिक्वेस्ट पर बिटपे ने शिबा इनु को सपोर्ट करने का फैसला किया है। वर्तमान में Dogecoin और Shiba Inu की भारत में कीमत क्रमश: $0.12 (लगभग 9.14 रुपये) और $0.00002308 (लगभग 0.001727 रुपये) है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.