UAE के क्रिप्टो एक्सचेंज ने मार्केट में गिरावट के कारण घटाई वर्कफोर्स

क्रिप्टो एक्सचेंज BitOasis को पिछले वर्ष अबु धाबी ग्लोबल मार्केट से कई ट्रेडिंग सर्विसेज देने की अनुमति मिली थी

विज्ञापन
अपडेटेड: 20 जून 2022 14:58 IST
ख़ास बातें
  • BitOasis ने बताया है कि उसने मंदी के कारण अपनी वर्कफोर्स में कमी की है
  • यह खाड़ी देशों के कस्टमर्स को सर्विसेज देता है
  • बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने भी छंटनी की है

BitOasis को पिछले वर्ष अबु धाबी ग्लोबल मार्केट से कई ट्रेडिंग सर्विसेज देने की अनुमति मिली थी

क्रिप्टो मार्केट में पिछले कुछ महीनों से जारी गिरावट का असर इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों पर पड़ा है। कुछ क्रिप्टो एक्सचेंजों और फर्मों ने इस वजह से छंटनी भी की है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के क्रिप्टो एक्सचेंज BitOasis ने बताया है कि उसने मंदी के कारण अपने कुछ एंप्लॉयीज को हटाया है।

अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इन्फ्लेशन पर नियंत्रण करने के लिए इंटरेस्ट रेट बढ़ाने और क्रिप्टो लेंडिंग फर्म Celsius Network के कस्टमर्स की ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने के बाद से क्रिप्टो मार्केट में काफी बिकवाली हो रही है। BitOasis की शुरुआत लगभग सात वर्ष पहले दुबई में हुई थी और यह खाड़ी देशों के कस्टमर्स को सर्विसेज देता है। इसके प्रवक्ता ने कहा कि वर्कफोर्स को लगभग 5 प्रतिशत घटाया गया है। BitOasis के CEO और को-फाउंडर Ola Doudin ने एक ईमेल में बताया, "दुबई, अबु धाबी और अम्मान के ऑफिस से एंप्लॉयीज को हटाया गया है।" 

BitOasis को पिछले वर्ष अबु धाबी ग्लोबल मार्केट से कई ट्रेडिंग सर्विसेज देने की अनुमति मिली थी। UAE सेंट्रल बैंक की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट के पास यह एक वर्चुअल एसेट सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर रजिस्टर्ड है। मार्च में BitOasis को दुबई की वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) से अस्थायी अनुमति मिली थी। इससे पहले बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल  Coinbase ने डिजिटल एसेट्स सेगमेंट में बड़ी गिरावट के कारण अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया था। 

अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना है कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। इस फैसले से एक्सचेंज के 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी होने का अनुमान है। एक्सचेंज के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Brian Armstrong ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमारी टीम के साइज को लगभग 18 प्रतिशत कम करने का मुश्किल फैसला लिया गया है। इससे इकोनॉमिक स्लोडाउन के दौरान फर्म की मजबूत स्थिति को पक्का किया जा सकेगा।" उन्होंने एक्सचेंज के लिए हायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में बहुत से लोगों को रिक्रूट किया गया था और इससे अब फर्म की एफिशिएंसी पर असर पड़ रहा है। हाल ही में क्रिप्टो ट्रेडिंग और लेंडिंग प्लेटफॉर्म BlockFi ने लगभग 200 एंप्लॉयीज और क्रिप्टो एक्सचेंज Crypto.com ने लगभग 260 एंप्लॉयीज की छंटनी करने की घोषणा की थी। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulator, UAE, Selling, Investors, Market, Lending, Exchange, Services
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.