Trezor क्रिप्टो वॉलेट के यूजर्स बने फिशिंग अटैक का निशाना

फर्म को शक है कि धोखाधड़ी की कोशिश ऐसे यूजर्स के साथ की गई है जिन्होंने न्यूजलेटर प्राप्त करने का विकल्प चुना था

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2022 15:40 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स को संदिग्ध लिंक को क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई है
  • न्यूजलेटर का विकल्प चुनने वाले यूजर्स को निशाना बनाया गया है
  • हाल के महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामले बढ़े हैं

यूजर्स को Trezor के नकली डोमेन से एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया था

क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट फर्म Trezor ने एक ईमेल फिशिंग स्कैम में डेटा चोरी होने की जांच शुरू की है। इस स्कैम के बारे में Trezor के यूजर्स ने ट्विटर पर जानकारी दी थी। इसमें यूजर्स से उनके ईमेल एड्रेस के जरिए संपर्क कर उनके साथ धोखाधड़ी करने और फंड चुराने की कोशिश की गई थी। 

यूजर्स को Trezor के नकली डोमेन से एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया था। फर्म को शक है कि धोखाधड़ी की कोशिश ऐसे यूजर्स के साथ की गई है जिन्होंने न्यूजलेटर प्राप्त करने का विकल्प चुना था। न्यूजलेटर भेजने की जिम्मेदारी अमेरिकी ईमेल मार्केटिंग फर्म Mailchimp के पास है। इसके कारण का पता लगाने के लिए Trezor ने जांच शुरू कर दी है। यूजर्स को संदिग्ध जगहों से आने वाले लिंक को क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई है। Trezor ने एक पोस्ट में बताया है, "Mailchimp ने अपनी सर्विस में सेंध लगने की पुष्टि की है। हमने फिशिंग से जुड़े डोमेन को ऑफलाइन कर दिया है। इससे प्रभावित हुए ईमेल एड्रेस की संख्या का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।" 

Trezor ने कहा कि इस स्थिति का समाधान होने तक न्यूजलेटर नहीं भेजा जाएगा। इसके साथ ही यूजर्स को बिटकॉइन से जुड़ी एक्टविटी के लिए अज्ञात ईमेल एड्रेस का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। फर्म के यूजर्स ने फिशिंग अटैक के बारे में पिछले सप्ताह के अंत में जानकारी देना शुरू किया था। यूजर्स ने बताया था कि इसमें फर्म का डेटा हैक होने की झूठी जानकारी देकर उन्हें Trezor से जुड़े ऐप की आड़ में एक जाली कोड डाउनलोड करने के लिए कहा गया था।

सायबर अपराधियों ने पिछले वर्ष ब्लॉकचेन सेगमेंट में हैकिंग से लगभग 1.3 अरब डॉलर चुराए थे। डिजिटल एसेट्स की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही हैकिंग के मामलों में भी तेजी आई है। पिछले महीने क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Wormhole Portal को ऐसे ही एक हैक अटैक में 32.2 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ था। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े स्कैम और हैकिंग के मामलों की संख्या बढ़ने के कारण रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट की स्क्रूटनी बढ़ाने की जरूरत बताई है। पिछले महीने Sky Mavis के लिए वैलिडेटर नोट्स Ronin Network और NFT गेम से जुड़ी Axie Infinity को हैकर्स ने निशाना बनाया था। इनसे 62.5 करोड़ डॉलर के Ether और USD Coin चुराए गए हैं। यह ब्लॉकचेन हैक से जुड़ी अभी तक की सबसे बड़ी धोखाधड़ी है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Crypto, Trezor, APP, Users, phishing, email
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.