स्टेबलकॉइन Terra ने बड़ी गिरावट के बाद बनाई रिकवरी की योजना

स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 मई 2022 11:33 IST
ख़ास बातें
  • USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं
  • TerraUSD का मार्केट कैप आधे से अधिक गिर गया है
  • इस स्टेबलकॉइन को मजबूत करने के लिए रिजर्व का इस्तेमाल किया जाएगा

क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है

पिछले कुछ दिनों में क्रिप्टो मार्केट में भारी बिकवाली के बीच स्टेबलकॉइन TerraUSD का प्राइस भी काफी घट गया है। इसके को-फाउंडर ने इस गिरावट को थामने के लिए रिजर्व का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है। पिछले सप्ताह तक TerraUSD का मार्केट कैपिटलाइजेशन 18.5 अरब डॉलर से अधिक का था। इसके बाद से यह आधे से भी अधिक घट गया है और लगभग 8.6 अरब डॉलर पर है।

स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं। क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है। प्रमुख स्टेबलकॉइन्स को बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए एक्सचेंज करना आसान है। 
Advertisement

अन्य स्टेबलकॉइन्स का सामान्य एसेट्स में रिजर्व होता है लेकिन TerraUSD इसे एक एल्गोरिद्म के जरिए बरकरार रखता है, जो एक अन्य बैलेंसिंग टोकन Luna के इस्तेमाल से सप्लाई और डिमांड को नियंत्रित रखती है। एल्गोरिद्मिक स्टेबलकॉइन कहे जाने वाले TerraUSD ने मंगलवार को डॉलर के साथ अपने 1:1 के जुड़ाव को तोड़ दिया। प्राइस वेबसाइट Coingecko के अनुसार, बुधवार को यह 0.30 डॉलर तक गिर गया था। हालांकि, बाद में यह बढ़कर लगभग 0.60 डॉलर तक पहुंच गया। Luna में बुधवार को 94 प्रतिशत से अधिक टूटा था और 0.85 डॉलर तक गिर गया था। बाद में यह यह बढ़कर 1.20 डॉलर तक पहुंचा था।

Kwon ने ट्वीट्स कर बताया कि TerraUSD को दोबारा मजबूत करने के लिए बाहरी फंडिंग हासिल करने की कोशिश की जाएगी। इसका मतलब है कि यह एक एल्गोरिद्म पर निर्भर करने के बजाय रिजर्व को आधार बनाएगा। Kwon ने इस स्टेबलकॉइन के इनवेस्टर्स को भी आश्वस्त करने की कोशिश की। उनका कहना था, "शॉर्ट टर्म में गिरावट से यह तय नहीं होता कि आप कहां पहुंच सकते हैं।" हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने TerraUSD का प्राइस टूटने को एक झटका भी बताया। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Reserve, Selling, Stablecoin, Investors, Supply, Terra

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.