Shiba Inu के होल्डर्स 11 लाख 90 हजार के पार, टॉप होल्डिंग्स में USDC को भी पछाड़ा

शिबा इनु की कीमत की बात करें तो वर्तमान में यह 0.000790 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जुलाई 2022 11:24 IST
ख़ास बातें
  • टॉप व्हेल्स के पास 52 करोड़ डॉलर कीमत के शिबा इनु कॉइन हैं
  • SHIB होल्डर्स ने 11 लाख 91 हजार 766 की संख्या को पार कर लिया है
  • बढ़ते होल्डर्स की संख्या कीमत में इजाफे की गारंटी नहीं मानी जा सकती है

वर्तमान में SHIB 0.000790 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

Shiba Inu फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। मीम टोकन के होल्डर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। शिबा इनु के होल्डर्स ने 11 लाख 90 हजार के आंकड़े को पार कर लिया है। जल्द ही इनकी संख्या 12 लाख को पार कर लेगी। टोकन के बढ़ते होल्डर्स की संख्या बताती है कि गिरती कीमत के बावजूद निवेशकों की रुचि इसमें बढ़ रही है, जो कि टोकन के भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत माना जा सकता है। 

शिबा इनु कम्यूनिटी से जुड़े ट्विटर अकाउंट Shibainuart ने एक पोस्ट के जरिए शिबा इनु के होल्डर्स की संख्या बताई है। खबर लिखे जाने के समय पर Shibainuart के अनुसार, SHIB होल्डर्स ने 11 लाख 91 हजार 766 की संख्या को पार कर लिया था। यानि कि शिबा इनु के वर्तमान होल्डर्स की संख्या 12 लाख के करीब है। इसके होल्डर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 

शिबा इनु की कीमत की बात करें तो वर्तमान में यह 0.000790 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में कोई उतार चढ़ाव नहीं देखा गया है और यह स्थिर बना हुआ है। यहां पर बढ़ते होल्डर्स की संख्या कीमत में इजाफे की गारंटी नहीं मानी जा सकती है, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि होल्डर्स का बढ़ना इस मीम टोकन के लिए अच्छे भविष्य का संकेत देता है। शिबा इनु की कीमत अक्टूबर 2021 में इसके पीक पर थी, जब यह 0.000088 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। वर्तमान में यह अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 89 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है। 

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्तमान में सभी टोकनों की कीमतें काफी ज्यादा गिर चुकी हैं। यह वह पॉइंट है जहां पर कीमतों में बड़ा बदलाव आने की संभावना सबसे ज्यादा है, यानि कि कीमतें अब ऊपर उठना शुरू होंगी, लेकिन यह बदलाव कब शुरू होगा, अभी इसके बारे में निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है। शिबा इनु के लिए एक और बड़ी उपलब्धि ये भी है कि यह टॉप 100 इथेरियम व्हेल्स के लिए यह टोकन सबसे बड़ी होल्डिंग के रूप में स्थापित हो चुका है और इसने यहां स्टेबल कॉइन USDC को भी पीछे छोड़ दिया है। अब इन टॉप व्हेल्स के पास 52 करोड़ डॉलर के लगभग कीमत के शिबा इनु कॉइन हैं जो कि इनकी होल्डिंग का 16.24% हैं। 

शिबा इनु की कीमत वर्तमान में भले ही अपने निचले स्तर के करीब हो, लेकिन टोकन की पॉपुलरिटी निवेशकों के बीच बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। टोकन का बर्निंग रेट भी काफी ज्यादा है,और हो सकता है कि जल्द ही इसकी कीमत निवेशकों के लिए खुशखबरी लेकर आए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.