Shiba Inu का बर्न रेट 242% बढ़ा, कीमत में आया 3% उछाल

रिपोर्ट के अनुसार, शीबा इनु की इस बर्निंग में 18 ट्रांजैक्शन किए गए हैं और ये ट्रांजैक्शन अलग-अलग कंपनियों और निवेशकों द्वारा किए गए हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 अगस्त 2022 17:38 IST
ख़ास बातें
  • 13 करोड़ के लगभग शिबा इनु टोकन बर्न किए गए
  • छले 24 घंटों में शिबा इनु का बर्न रेट 240% बढ़ा
  • बढ़े हुए बर्निंग रेट से कीमत में भी उछाल

वर्तमान में शिबा इनु 0.001076 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

शीबा इनु का बर्न रेट लगातार दूसरे दिन बढो़त्तरी पर है। हाल ही में 13 करोड़ के लगभग शीबा इनु टोकन बर्न किए गए थे। बर्निंग में टोकनों को डेड वॉलेट में भेज दिया जाता है, जहां से इन्हें निकाला नहीं जा सकता है। अब ताजा रिपोर्ट बताती है कि पिछले 24 घंटों में शीबा इनु का बर्न रेट 240% बढ़ गया है। इस बर्निंग में 133,006,651 शीबा इनु को डेड वॉलेट्स में भेजा गया है। 

Shiba Inu बर्निंग को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Shibburn के अनुसार 133 मिलियन SHIB को डेड वॉलेट्स में भेज दिया गया है। इसकी वजह से टोकन की बर्निंग दर 240 प्रतिशत को पार कर गई। वहीं, शीबा इनु के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी Dogecoin की कीमत में इजाफा हुआ है। हालांकि यह 1 प्रतिशत की मामूली बढ़त ही है। 

रिपोर्ट के अनुसार, शीबा इनु की इस बर्निंग में 18 ट्रांजैक्शन किए गए हैं। ये ट्रांजैक्शन अलग-अलग कंपनियों और निवेशकों द्वारा किए गए हैं। इन सभी का मकसद टोकन की सर्कुलेशन को मार्केट में से कम करना था। एक दिन पहले भी शीबा इनु की बर्निंग बड़ी मात्रा में की गई थी और इस मीम क्रिप्टोकरेंसी का बर्निंग रेट 345.52% रिकॉर्ड किया गया था। इस दौरान कुल 64,506,471 शीबा इनु बर्न किए गए थे। 

हाल ही में शीबा इनु में रैली देखी गई थी जिसके कारण निवेशक इसकी ओर आकर्षित हुए थे। इसके बाद शीबा इनु की बर्निंग में कमी आ गई थी और डेड वॉलेट्स में भेजे जाने वाले टोकनों की संख्या काफी कम हो गई थी। एक दिन पहले 10 अलग-अलग ट्रांजैक्शंस में लाखों की संख्या में शीबा इनु टोकन बर्न किए गए थे। इसकी वर्तमान कीमत की बात करें तो शीबा इनु में आज 3.87% की बढ़त हुई है। बढ़े हुए बर्निंग रेट का असर इसकी कीमत पर दिखने लगा है। बर्निंग से टोकन सप्लाई में कमी आती है और टोकन की डिमांड मार्केट में बढ़ जाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.