स्मार्ट TV के लिए Nifty Gateway के साथ पार्टनरशिप में NFT प्लेटफॉर्म डिवेलप करेगी Samsung

सैमगसंग ने इस वर्ष की शुरुआत में TV की अपनी नई सीरीज में NFT फंक्शन को इंटीग्रेट करने से जुड़ी योजना की घोषणा की थी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 31 मार्च 2022 16:21 IST
ख़ास बातें
  • Nifty Gateway एक डिजिटल ऑनलाइन ऑक्शन प्लेटफॉर्म है
  • बायर्स को NFT के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी
  • इस NFT प्लेटफॉर्म को सैमसंग के प्रीमियम TV में इंटीग्रेट किया जाएगा

इससे यूजर्स को डेबिट, क्रेडिट कार्ड या क्रिप्टोकरेंसी के साथ NFT खरीदने का ऑप्शन मिलेगा

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung भी नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सेगमेंट में उतरने जा रही है। सैमसंग ने अपने आगामी स्मार्ट TV के लिए स्क्रीन बेस्ड एक्सप्लोरर और एक NFT मार्केटप्लेस एग्रीगेटर डिवेलप करने के लिए Nifty Gateway के साथ पार्टनरशिप की है। NFT आर्ट के लिए Nifty Gateway एक डिजिटल ऑनलाइन ऑक्शन प्लेटफॉर्म है। सैमसंग एक NFT व्युइंग, बाइंग और ट्रेडिंग एक्सपीरिएंस डिवेलप कर रही है जो TV के लिए ऑप्टिमाइज होगा। इस पार्टनरशिप में Nifty Gateway के कस्टोडियल वॉलेट सिस्टम का इस्तेमाल करना भी शामिल है जिसमें यूजर्स का अपने कलेक्टिबल्स एक एक्सटर्नल वॉलेट में होल्ड करने की जरूरत नहीं होती। यह यूजर्स को डेबिट, क्रेडिट कार्ड या क्रिप्टोकरेंसी के साथ NFT खरीदने की सुविधा भी देता है। 

सैमगसंग ने इस वर्ष की शुरुआत में TV की अपनी नई सीरीज में NFT फंक्शन को इंटीग्रेट करने से जुड़ी योजना की घोषणा की थी। कंपनी ने बताया था कि वह पहला TV स्क्रीन बेस्ड  NFT एक्सप्लोरर और मार्केटप्लेस एग्रीगेटर पेश कर रही है। इससे क्रिएटर्स को अपना आर्ट शेयर करने का मौका मिलेगा और संभावित बायर्स NFT को खरीदने से पहले उसे देख सकेंगे। यह बायर्स को NFT के बारे में जानकारी देगा और उससे जुड़े ब्लॉकचेन मेटाडेटा को भी दिखाएगा। 
Advertisement

Nifty Gateway ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि सैमसंग और Nifty Gateway की टेक्नोलॉजी के साथ कस्टमर्स NFT को आसानी से ब्राउज कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें उभरते हुए और लोकप्रिय आर्टिस्ट्स के 6,000 से अधिक आर्ट पीस का एक्सेस मिलेगा। इस NFT प्लेटफॉर्म को सैमसंग के प्रीमियम TV में इंटीग्रेट किया जाएगा। इनमें  QLED और Neo QLED टेलीविजन शामिल होंगे। 

हालांकि, सैमसंग ने यह नहीं बताया है कि वह बाद में किन NFT प्लेटफॉर्म और मार्केटप्लेस को जोड़ेगी। कंपनी का कहना है कि इन स्मार्ट टेलीविजन इमेज की क्वालिटी में कोई बदलाव नहीं करेंगे और इससे NFT के क्रिएटर को नुकसान नहीं होगा। TV में एक कैलिब्रेशन फीचर होगा जो क्रिएटर की ओर से पहले से तय स्पेसिफिकेशंस पर डिस्प्ले सेटिंग्स को ऑटोमैटिक तरीके से एडजस्ट करेगा। इससे NFT की ओरिजिनल इमेज क्वालिटी बरकरार रहेगी। यह फीचर Dolby Vision और Netflix Calibrated Mode के समान होगा। NFT सेगमेंट में हाल के महीनों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है और इस वजह से बहुत सी कंपनियां अब इससे जुड़े फीचर्स लॉन्च कर रही हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TV, NFT, Samsung, Buyers, Partnership, Feature, Marketplace
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  7. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  8. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  9. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  10. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.