Crypto निवेश में भारत ने सिंगापुर, जापान को छोड़ा पीछे!

एशिया में निवेशक औसतन अपनी संपत्ति का लगभग एक तिहाई (32 प्रतिशत) रिटेल डिपॉजिट अकाउंट्स और फिजिकल कैश के रूप में रखते हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 7 जून 2022 16:36 IST
ख़ास बातें
  • थाईलैंड और इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा क्रिप्टो होल्डर्स
  • एनएफटी होल्डिंग को दर्शाने वाले चार्ट में भारत का है 7 प्रतिशत हिस्सा
  • सिंगापुर 6 प्रतिशत, जापान 3 प्रतिशत और वियतनाम की 4 प्रतिशत होल्डिंग

डिजिटल करेंसी का सेक्टर एशिया के देशों में तेजी से ग्रोथ कर रहा है

क्रिप्टोकरेंसी की पॉपुलरिटी दुनिया के साथ-साथ एशिया में भी बढ़ती जा रही है। डिजिटल करेंसी का ये सेक्टर एशिया के देशों में तेजी से ग्रोथ कर रहा है। भारत, वियतनाम, चीन, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे देशों में क्रिप्टो होल्डिंग्स पिछले कुछ सालों में कई गुना बढ़ी हैं। एक ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि एशिया में लोग क्रिप्टो इनवेस्टमेंट में ज्यादा पैसा लगा रहे हैं। Accenture ने इसके लिए एशिया में 3200 लोगों को लेकर एक सर्वे किया। रिपोर्ट में सामने आया कि जो लोग 10 लाख डॉलर (लगभग 7 करोड़ रुपये) तक पैसा रखते हैं, वे अपने इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने के लिए वर्चुअल एसेट्स में निवेश कर रहे हैं। 

रिपोर्ट कहती है कि थाईलैंड और इंडोनेशिया में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा डिजिटल एसेट्स को होल्ड करते हैं, जिसके बाद इंडिया, सिंगापुर और थाईलैंड का नम्बर आता है। एशिया में क्रिप्टो और एनएफटी होल्डिंग को दर्शाने वाले चार्ट में भारत का प्रतिशत 7 है। इस प्रतिशत के साथ भारत सिंगापुर, जापान और वियतनाम से क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के मामले में आगे निकल चुका है। इसमें सिंगापुर 6 प्रतिशत, जापान 3 प्रतिशत और वियतनाम 4 प्रतिशत होल्डिंग रखता है। 

यहां पर यह भी बताया गया है कि एशिया में निवेशक औसतन अपनी संपत्ति का लगभग एक तिहाई (32 प्रतिशत) रिटेल डिपॉजिट अकाउंट्स और फिजिकल कैश के रूप में रखते हैं। रिसर्च कहती है कि ज्यादा इनवेस्टर्स क्रिप्टो सेक्टर में पैसा लगा सकते हैं, अगर उनके फाइनेंशिअल एडवाइजर उनको ऐसा करने की सलाह देते हैं। 

एक ब्लॉग पोस्ट में Accenture ने कहा, "निवेशक किसी पूंजी फर्म से निवेश सलाह लेना पसंद करते हैं, बजाए कि वे सीधे किसी निवेश के बारे में सोचें। यहां पर निवेश करने का फैसला उनका होता है और पूंजी फर्म से वे अपनी संपत्ति का 40 प्रतिशत के लगभग निवेश करवाते हैं। "
Advertisement

इस सर्वे के कुल भाग लेने वाले लोगों में से 52 प्रतिशत एशियाई निवेशक पहले से ही क्रिप्टो संपत्ति को होल्ड करते हैं। इसमें क्रिप्टोकरेंसी, एनएफटी और डिजिटल एसेट्स के इनवेस्टमेंट फंड शामिल हैं। रिपोर्ट में आगे अनुमान लगाया गया है कि एशिया में जल्द ही क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट 21 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। फिलहाल, एशिया में क्रिप्टो मार्केट पांचवे सबसे बड़े एसेट क्लास के स्थान पर आता है। बावजूद इसके, 67 प्रतिशत धन प्रबंधन फर्मों के पास डिजिटल एसेट्स सर्विसेज और ऑफरिंग के लिए कोई प्लान मौजूद नहीं है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asia, Accenture, Crypto Asia, Crypto in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.