Crypto स्पेस में एलन मस्क के नाम पर 10 हजार क्लेक्टिबल्स के साथ नई NFT सीरीज़ की एंट्री

नई एनएफटी सीरीज का नाम है डॉग्स ऑफ एलन (Dogs of Elon-DoE), इसमें 10,000 यूनीक डॉग-प्रेरित NFT हैं। इनमें से यूजर्स के पास चुनने के लिए बहुत सारे K-9 ऑप्शन हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2021 13:53 IST
ख़ास बातें
  • यह नई सीरीज टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को समर्पित है।
  • सीरीज का नाम है डॉग्स ऑफ एलन (Dogs of Elon-DoE)
  • सीरीज की डीटेल में जानकारी के साथ एक वेबसाइट भी ऑनलाइन लाइव कर दी गई है।

सीरीज में खास सब-कलेक्शन के रूप में 30 यूनीक एलन और 70 जॉम्बीज डॉग्स के DoE NFT होंगे।

Crypto स्पेस में नॉन फंजीबल टोकनों (NFTs) की एक फ्रेश सीरीज शामिल हो गई है। यह नई सीरीज टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को समर्पित है। सीरीज का नाम है डॉग्स ऑफ एलन (Dogs of Elon-DoE), इसमें 10,000 यूनीक डॉग-प्रेरित NFT हैं। इनमें से यूजर्स के पास चुनने के लिए बहुत सारे K-9 ऑप्शन हैं। इस NFT सीरीज की डीटेल में जानकारी के साथ एक वेबसाइट भी ऑनलाइन लाइव कर दी गई है।

Twitter पर भी यह सीरीज चर्चा में आ गई है। जिसमें Doge जैसे डॉज कॉइन सपोर्टर्स को इस सीरीज के माध्यम से एनएफटी ट्रेड के लिए इन्वाइट किया जा रहा है। NFT या नॉन फंजीबल टोकन वर्चुअल कलेक्टिबल होते हैं जो क्रिप्टोकरेंसी के द्वारा खरीदे जा सकते हैं। 

अपडेट पर एक कमेंट का जवाब देते हुए, डॉग्स ऑफ एलन के ट्विटर हैंडल ने लिखा, "अब आप एनएफटी मिंट कर सकते हैं और हमारी वेबसाइट पर प्री-सेल में शामिल हो सकते हैं!"
इस NFT series में खास सब-कलेक्शन भी शामिल होंगे जिसमें 30 यूनीक एलन और 70 जॉम्बीज डॉग्स के DoE NFT होंगे।

"क्रिप्टो में सबसे स्ट्रॉन्ग कम्यूनिटी के सेलिब्रेशन के रूप में, DoE NFTs को छोटी अवधि के लिए $ renDOGE और $ SHIBA, $ DOE कमाने के लिए दांव पर लगाया जा सकता है। प्रत्येक जमा किया गया एनएफटी इस लिमिटेड टाइम पूल में एक शेयर के बराबर होगा।” वेबसाइट ने डीटेल में बताया।
Advertisement

इसमें हर एक भाग लेने वाले एड्रेस को 10,000 DoE NFTs में से केवल 20 का दावा करने की परमिशन होगी ताकि सबको समान प्लेयिंग फील्ड और मौका मिल सके।
Advertisement
यह सीरीज कई दिनों से चर्चा में है मगर टेस्ला के करोड़पति सीईओ ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Shiba Inu, Kishu Inu और दूसरे कई डॉजकॉइन क्रिप्टो-कैट्स को हाल के दिनों में पॉपुलरिटी मिली है। इन डॉग-बेस्ड कॉइन्स की वैल्यू ज्यादा अटपटी भी नहीं है इसलिए छोटे इन्वेस्टर्स के लिए इनको खरीदना और होल्ड करना आसान होता है। 
Advertisement

Dogecoin सबसे पॉपुलर मीमकॉइन है। भले ही यह एक मजाक के तौर पर लॉन्च की गई थी मगर पिछले डेढ़ साल में इसने अमेरिका में बड़ी ग्रोथ हासिल की है। 
एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिप्टोकरेंसी सर्वे एजेंसी द्वारा 22 देशों में की गई एक हालिया स्टडी में पाया गया कि अमेरिका में डॉजकॉइन (DOGE) एडॉप्शन रेट बिटकॉइन और ईथर से अधिक है।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.