इजरायल के सबसे बड़े बैंक Leumi की Crypto वर्ल्ड में एंट्री, देगा Bitcoin, Ethereum ट्रेडिंग सर्विसेज

बैंकों के लिए क्रिप्टोकरेंसी अपनाने की बात आती है तो अमेरिका के बैंक इस क्षेत्र में सबसे आगे हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मार्च 2022 21:07 IST
ख़ास बातें
  • बैंक का हेडक्वार्टर Tel Aviv-Yafo में है।
  • सर्विसेज के लॉन्च के लिए अधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की गई है।
  • क्रिप्टो एडॉप्शन के मामले में अमेरिका के बैंक हैं सबसे आगे।

Bank Leumi कस्टमर्स के लिए Bitcoin और Ether में ट्रेडिंग सर्विसेज की शुरुआत करेगी।

डिजिटल करेंसी दुनियाभर में तेजी से अपनाई जा रही है। बड़े बैंकिंग संगठन भी अब डिजिटल एसेट्स के लिए अपने दरवाजे खोल रहे हैं। इस लिस्ट में नया नाम इजरायल के बैंक ल्यूमी (Bank Leumi) का जुड़ गया है। बैंक ल्यूमी के लिए खबर आ रही है कि ऑर्गेनाइजेशन ने ब्लॉकचेन कंपनी पाक्सोस (Paxos) के साथ भागीदारी की है। इसके माध्यम से यह Bitcoin और Ethereum के लिए ट्रेडिंग सर्विसेज मुहैया करवाएगा। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, Bank Leumi इजरायल का सबसे बड़ा बैंक है जिसकी स्थापना आज से करीब 120 साल पहले हुई थी। इसका हेडक्वार्टर Tel Aviv-Yafo में है। अब यह क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। 
Advertisement

मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से Bitcoin (BTC) और Ether (ETH) दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी हैं। बैंक का लक्ष्य है कि वो ऐसी सर्विसेज कस्टमर्स तक पहुंचाए ताकि वो आसनी से इन दोनों डिजिटल ऐसेट्स में ट्रेड कर सकें। इन्हें खरीद सकें, होल्ड कर सकें और बेच भी सकें। ट्रांजैक्शन के लिए बैंक इसका चार्ज भी लेगा। इसके लिए न्यूनतम ट्रांजैक्शन 50 शेकेल (लगभग 15 डॉलर या लगभग 1200 रुपये) का होगा। 

Bank Leumi ने इसके लिए किसी अधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। ऑर्गेनाइजेशन को अभी देश की सेंट्रल बैंक और टैक्स अथॉरिटी से रेगुलेटरी अप्रूवल का इंतजार करना होगा। अगर इसे हरी झंडी मिल जाती है तो बैंक की ऑनलाइन ऐप्लीकेशन के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी सर्विसेज शुरू की जाएंगी। इसके अलावा बैंक टैक्स कलेक्शन सिस्टम को भी अधिक आसान बनाना चाहता है। इसके लिए बैंक Tax Authority के नियमों पर चलते हुए टैक्स लेगा, जब कस्टमर डिजिटल एसेट्स को वापस शेकेल में बेचते और कनवर्ट करते हैं।
Advertisement

बैंकों के लिए क्रिप्टोकरेंसी अपनाने की जब बात आती है तो अमेरिका के बैंक इस क्षेत्र में सबसे आगे हैं। अमेरिका के कई बड़े बैंकिंग संस्थान जैसे Goldman Sachs, JPMorgan, Bank of America, और Citigroup डिजिटल एसेट्स को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। वहीं, Morgan Stanley अपने कस्टमर्स को कई तरह के फंड के माध्यम से बिटकॉइन में इनवेस्ट करने का मौका देता है। क्रिप्टोकरेंसी अपनाने वाले संस्थानों की जब बात होती है तो BNY Mellon का नाम भी इसके लीडर्स की लिस्ट में आता है। संस्था कई तरह की क्रिप्टो संबंधित सर्विसेज को लॉन्च कर चुकी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.