लाइसेंस कैंसल होने के बाद थाईलैंड में क्रिप्टो एक्सचेंज बंद करेगी Huobi

थाईलैंड के सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से एक्सचेंज का लाइसेंस कैंसल किया गया है। इससे यह थाईलैंड में एक बिना अनुमति वाला डिजिटल एसेट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म हो गया है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 20 जून 2022 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Huobi का थाईलैंड में क्रिप्टो एक्सचेंज अगले महीने होगा बंद
  • थाईलैंड में इस एक्सचेंज को Huobi ने दो वर्ष पहले लॉन्च किया था
  • Huobi ने इनवेस्टर्स से फंड निकालने के लिए किया संपर्क

Huobi ने इनवेस्टर्स से फंड निकालने के लिए संपर्क किया है

क्रिप्टो मार्केट से जुड़ी बहुत सी फर्मों के लिए हाल के महीनों में मुश्किलें बढ़ी हैं। हांगकांग में लिस्टेड Huobi Technology Holdings का थाईलैंड में क्रिप्टो एक्सचेंज अगले महीने बंद हो रहा है। थाईलैंड के सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से एक्सचेंज का लाइसेंस कैंसल किया गया है। इससे यह थाईलैंड में एक बिना अनुमति वाला डिजिटल एसेट ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म हो गया है।

Huobi ने इनवेस्टर्स से फंड निकालने के लिए संपर्क किया है। फर्म की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में बताया गया है,  "कुछ कस्टमर्स से अभी तक संपर्क नहीं किया जा सका है।" इसके साथ ही फर्म ने अपने एसेट्स को अभी तक नहीं निकालने वाले लोगों के ईमेल और टेलीग्राम एड्रेस भी दिए हैं। Huobi ने कहा है कि एक्सचेंज के पूरी तरह बंद होने पर कस्टमर्स अपने एसेट्स को क्लेम नहीं कर सकेंगे। फर्म का कहना है, "Huobi Thailand का  Huobi और इससे जुड़ी फर्मों के साथ कोई कनेक्शन या कानूनी बाध्यता नहीं होगी।" थाईलैंड के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पिछले सप्ताह इस एक्सचेंज को डीलिस्ट करने की घोषणा की थी। 
Advertisement

हालांकि, SEC ने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी थी। SEC ने कहा था कि Huobi की थाईलैंड यूनिट रूल्स के अनुसार अपने सिस्टम्स में बदलाव करने में नाकाम रही थी। SEC ने बताया था कि पिछले वर्ष हुई एक जांच के बाद  Huobi को रूल्स का पालन करने के लिए एक्सटेंशन दिया गया था लेकिन एक्सचेंज ने रेगुलेटरी आवश्यक्ताओं को पूरा नहीं किया। इसके बाद SEC ने Huobi के ट्रेडिंग और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम्स को गलत बताया था और एक्सचेंज को थाईलैंड के सभी क्लाइंट्स के एसेट्स लौटाने का ऑर्डर दिया था।  

थाईलैंड में इस एक्सचेंज को Huobi ने दो वर्ष पहले लॉन्च किया था। इस पर चार डिजिटल एसेट्स - Bitcoin, Ether, Tether और Huobi Token में थाई बाट के साथ ट्रेडिंग की जा सकती थी। पिछले कुछ महीनों में कई देशों में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी फर्मों की स्क्रूटनी बढ़ी है। क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग करने वालों के साथ फ्रॉड के मामलों में भी तेजी आई है। क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कुछ देश कानून बनाने पर भी काम कर रहे हैं। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट्स बढ़ने और कुछ अन्य कारणो से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट है और इससे इनवेस्टर्स को करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है।  
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Thailand, Bitcoin, Exchange, Investors, Market, Regulator, Ether
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.