FTX क्रिप्टो एक्सचेंज ने गायब किया कस्टमर्स का 1 अरब डॉलर का फंड

FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried ने गुप्त तरीके से कस्टमर्स के लगभग 10 अरब डॉलर को अपनी ट्रेडिंग फर्म Alameda Research में ट्रांसफर किया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2022 14:16 IST
ख़ास बातें
  • बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance ने इसे खरीदने की पहल की थी
  • इसके बाद Binance इससे पीछे हट गया था
  • FTX के बैंकरप्ट होने की रिपोर्ट से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट आई थी

यह एक्सचेंज बैंकरप्ट होने के कगार पर पहुंच चुका है

पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में बहुत से एक्सचेंजों और फर्मों के घाटे में जाने से कस्टमर्स को बड़ा नुकसान हुआ है। क्रिप्टो एक्सचेंज FTX के कस्टमर्स को भी इसी तरह का नुकसान उठाना पड़ सकता है। यह एक्सचेंज बैंकरप्ट होने के कगार पर पहुंच चुका है। इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इसने कस्टमर्स के कम से कम एक अरब डॉलर के फंड की गड़बड़ी की है। 

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried ने गुप्त तरीके से कस्टमर्स के लगभग 10 अरब डॉलर को अपनी ट्रेडिंग फर्म Alameda Research में ट्रांसफर किया था। इस फंड का बड़ा हिस्सा गायब हो चुका है। एक सूत्र ने कहा कि गायब हुआ फंड लगभग 1.7 अरब डॉलर का है। एक अन्य सूत्र का कहना था कि यह एक से 2 अरब डॉलर के बीच है। इस गड़बड़ी का पिछले सप्ताह पता चला था जब Sam ने अन्य सीनियर एग्जिक्यूटिव्स को रिकॉर्ड्स दिखाए थे। ये दोनों सूत्र FTX में सीनियर एग्जिक्यूटिव्स थे और उन्हें कंपनी की वित्तीय स्थिति के बारे में इसके मैनेजमेंट ने जानकारी दी थी। 

इस सप्ताह की शुरुआत में बड़ी संख्या में कस्टमर्स के अपनी रकम निकालने के बाद बहामास के इस एक्सचेंज ने बैंकरप्सी के लिए फाइलिंग की थी। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance ने इसे खरीदने की पहल की थी लेकिन बाद में वह पीछे हट गया था। FTX के बैंकरप्ट होने की रिपोर्ट के बाद मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन सहित क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट आई थी। इसके अलावा इस सेगमेंट से जुड़ी कुछ फर्मों के शेयर्स में भी बिकवाली हुई थी। 

इस बारे में Sam ने Reuters को टेक्स्ट मैसेज के जरिए बताया है कि वह 10 अरब डॉलर के फंड को ट्रांसफर करने को लेकर गड़बड़ी से सहमत नहीं हैं। उनका कहना था कि इस फंड को गुप्त तरीके से ट्रांसफर नहीं किया गया था। FTX और Alameda Research ने इसे लेकर भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक FTX के लिए समस्या की शुरुआत Alameda Research को हुए भारी नुकसान से हुई थी। इस बारे में एक्सचेंज के अधिकतर एग्जिक्यूटिव्स को जानकारी नहीं थी। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.