'मैंने DOGE और SHIB को छोड़कर सब कुछ बेच दिया'

पिछले कुछ सालों में DOGE और SHIB, दोनों ही कॉइन्स से जबरदस्त ग्रोथ हासिल की है

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जून 2022 16:12 IST
ख़ास बातें
  • 9 साल के बाद जेरेमी एक बार फिर क्रिप्टोकरेंसी को सपोर्ट कर रहे हैं
  • डॉजकॉइन और शिबा इनु ग्लोबल लेवल पर हुए हैं पॉपुलर
  • बिटकॉइन अभी भी निवेशकों की पहली पसंद

प्रसिद्ध Crypto निवेशक Jeremie Davinci ने DOGE और SHIB के सपोर्ट में ट्वीट किया है

Photo Credit: Twitter/Jeremie Davinci profile image

Cryptocurrency के बारे में जानकारी रखने वाला हर शख्स डॉजकॉइन और शिबा इनु के बारे में भी निश्चित रूप से जानता होगा। कुछ सालों पहले जब डिजिटल करेंसी सेक्टर की शुरुआत भर हुई थी तो अक्सर लोग क्रिप्टोकरेंसी को केवल Bitcoin से ही जोड़कर देखते थे। अब बीते कुछ सालों में क्रिप्टोकरेंसी ने इतनी प्रसिद्धि पा ली है कि दूसरे एसेट्स में निवेश करने वाले हर छोटे बड़े निवेशक को क्रिप्टोकरेंसी के बारे में पता है। इसी तरह अब Bitcoin के अलावा हर छोटे बड़े निवेशक को Dogecoin और Shiba Inu के बारे में भी पता है। अरबपति एलन मस्क के अलावा और भी कई ऐसी जानी-मानी हस्तियां हैं जो डॉज और शिबा इनु के लिए कमेंट्स करती रहती हैं। 

ऐसे ही एक प्रसिद्ध Crypto निवेशक Jeremie Davinci ने DOGE और SHIB के लिए ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने एक चौंकाने वाली बात कही है। Jeremie Davinci एक प्रसिद्ध बिटकॉइन फैन रहे हैं और क्रिप्टो निवेश उन्होंने क्रिप्टो सेक्टर की शुरुआत से ही शुरू कर दिया था। जेरेमी दाविंसी ने कहा है कि उन्होंने डॉजकॉइन और शिबा इनु को छोड़कर सब कुछ बेच दिया है। एक बिटकॉइन फैन की ओर से मीम क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन और शिबा इनु के सपोर्ट में ऐसा बयान आना काफी चौंकाने वाला है। 
Advertisement
 
Jeremie Davinci चर्चा में तब आए थे जब उनका एक 9 साल पुराना यू-ट्यूब वीडियो अचानक से सामने आ गया। इस वीडियो में वह सलाह देते हुए कह रहे हैं कि आपको कम से कम एक डॉलर की कीमत का बिटकॉइन तो खरीदना ही चाहिए। इस वीडियो के 9 साल बाद चर्चा में  आने से यह 40 लाख लोगों द्वारा देखा गया और जेरेमी काफी फेमस हो गए। 

अब 9 साल के बाद जेरेमी एक बार फिर क्रिप्टोकरेंसी के सपोर्ट में बोलते दिख रहे हैं। अपने एक हालिया ट्वीट में उन्होंने कहा है कि उन्होंने DOGE और SHIB को छोड़कर सब कुछ बेच दिया है। हालांकि, जब तक लोग इसका कुछ मतलब निकालते, उन्होंने जल्दी से इस ट्वीट के बारे में एक व्याख्या भी जारी कर दी कि उनका ये ट्वीट केवल एक मजाक ही था। लेकिन यहां पर जेरेमी एक संकेत देते नजर आते हैं कि डॉजकॉइन और शिबा इनु अब केवल मीम क्रिप्टो कॉइन्स नहीं रहे, वे अपने आप में ही अपनी आर्मी हैं। 

पिछले कुछ सालों में DOGE और SHIB, दोनों ही कॉइन्स से जबरदस्त ग्रोथ हासिल की है। बीते एक साल में कई ऐसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म हैं जिन्होंने डॉजकॉइन और शिबा इनु को उनकी क्रिप्टो पेमेंट्स सर्विसेज में जगह दी है। लेकिन, बिटकॉइन अभी भी सभी क्रिप्टोकरेंसी पर राज कर रहा है। बिटकॉइन को Gold 2.0 नाम दिया गया है। दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी ने अब निवेश में सोने के बराबर या उससे भी कहीं अधिक ऊंचा दर्जा हासिल कर लिया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि आने वाला समय डिजिटल करेंसी का होने वाला है। इसलिए जेरेमी के क्रिप्टो निवेश के सिद्धांत आज भी उतने ही अर्थसंगत मालूम होते हैं। यहां पर जेरेमी संकेत देते नजर आते हैं कि डॉज और शिब में निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  6. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  5. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  6. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  7. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  8. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  9. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.