Ether ने 3 हजार डॉलर के लेवल को किया पार, क्या जाएगा 6100 डॉलर के पार!

एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि $3300 के लेवल को पार करने के बाद इथेरियम आधारित इस क्रिप्टोकरेंसी के लिए अगला बैरियर $3600 (लगभग 2 लाख 75 हजार रुपये) का होगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2022 17:47 IST
ख़ास बातें
  • ईथर ने $3,000 का साइकोलॉजिकल बैरियर पार कर लिया है।
  • वर्तमान में भारत में ईथर की कीमत 2 लाख 45 हजार रुपये पर चल रही है।
  • उच्चतम स्तर में आई गिरावट को यह 50 प्रतिशत तक पूरा कर चुका है।

CoinMarketCap की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में ईथर की कीमत नए रिकॉर्ड सेट कर सकती है।

Ethereum ब्लॉकचेन पर बनी क्रिप्टोकरेंसी Ether (ETH) के लिए मार्च का महीना अच्छा साबित हुआ है। महीने के आखिरी दो सप्ताह में अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी ने ग्रोथ रेट में बढ़ोत्तरी की है और इनमें ईथर भी शामिल है। पिछले 15 दिनों से इसकी कीमत में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है और यह ग्राफ आने वाले दिनों में ऊपर का रुख करता ही दिखेगा, ऐक्सपर्ट्स ऐसा कह रहे हैं। ईथर की ये रैली तब शुरू हुई थी जब यह $2500 (लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये) पर संघर्ष कर रहा था। तब से लेकर अब तक इसकी कीमत में 25 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। 

CoinMarketCap की एक रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में ईथर की कीमत नए रिकॉर्ड सेट कर सकती है। Bloomberg के एक्सपर्ट्स के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है, ईथर आने वाले दिनों में $6,100 (लगभग 4 लाख 65 हजार रुपये) के लेवल तक पहुंच सकता है जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर होगा। गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि वर्तमान में भारत में ईथर की कीमत (Ether Price in India Today) 2 लाख 45 हजार रुपये पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने 0.54% की बढ़त ली है। 
Advertisement

मार्च के लिए ईथर की प्राइस हिस्ट्री (Ether Price History) पर नजर डालें तो 15 मार्च के बाद से इसकी ग्रोथ का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। इस बीच 23 मार्च और 26 मार्च की कीमतों में आई गिरावट को नजरअंदाज कर दें तो पिछले दो हफ्ते में इसकी कीमत लगातार ऊपर ही जा रही है। इन पिछले कुछ दिनों में ईथर ने $3,000 का साइकोलॉजिकल बैरियर पार कर लिया है। पिछले साल हासिल किए अपने उच्चतम स्तर में आई गिरावट को यह 50 प्रतिशत तक पूरा कर चुका है। एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि एक बार यह $3300 (लगभग 2 लाख 51 हजार रुपये) के लेवल को पार कर लेता है तो यह इसका नया स्टेबिलिटी लेवल होगा और उसके बाद बहुत कम संभव है कि इसकी कीमत में अधिक गिरावट आए। 

दूसरी ओर, एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि $3300 के लेवल को पार करने के बाद इथेरियम आधारित इस क्रिप्टोकरेंसी के लिए अगला बैरियर $3600 (लगभग 2 लाख 75 हजार रुपये) का होगा और उसके बाद यह $4100 (लगभग 3 लाख 12 हजार रुपये) का होगा। मार्केट के जानकार कह रहे हैं कि $3000 और $2800 दो ऐसे प्वॉइंट हैं जहां पर इस क्रिप्टोकरेंसी के लिए वर्तमान में सबसे ज्यादा सॉलिड सपोर्ट है। खैर, लम्बे समय के बाद ईथर के निवेशकों में उत्साह की लहर है। उम्मीद है कि ईथर आने वाले दिनों में भी निवेशकों अच्छा रिटर्न दे सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.