Ethereum के को-फाउंडर ने अपने वॉलेट से क्यों बेच दिए Rs 32 करोड़ से अधिक के डॉज मीमकॉइन?

हाल के दिनों में Buterin ने कथित तौर पर अपने वॉलेट से लगभग 4.3 मिलियन डॉलर (लगभग 32 करोड़ रुपये से अधिक) कीमत के डॉज-थीम वाले मीम-कॉइन बेचे हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2021 14:02 IST
ख़ास बातें
  • हाल के दिनों में कई डॉग कॉइन के प्राइस में बड़ी गिरावट देखी गई है।
  • Baby Shibu की कीमत में सबसे बदतर 72 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
  • Buterin अपने डॉग कॉइन्स को फंड के लिए स्वैप करने के लिए जाने जाते हैं।

इससे पहले बुटेरिन ने भारत के COVID राहत कोष में 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,485 करोड़ रुपये) शीबा इनु टोकन दान कर दिए थे।

Ethereum के को-फाउंडर Vitalik Buterin ने Small Doge, Baby Shiba, and Kishu Inu जैसे डॉगकॉइन क्रिप्टोकैट्स अपने वॉलेट से खाली कर दिए हैं।  हाल के दिनों में Buterin ने कथित तौर पर अपने वॉलेट से लगभग 4.3 मिलियन डॉलर (लगभग 32 करोड़ रुपये से अधिक) कीमत के डॉज-थीम वाले मीम-कॉइन बेचे हैं। इनमें से कुछ कॉइन का इस्तेमाल Proof of Humanity की UBI इनिशिएटिव से टोकन खरीदने और उन्हें "बर्न" करने के लिए किया गया था (बर्न यानि उन्हें प्रचलन से बाहर कर देना)। Proof of Humanity जो है वो Klerosand Democracy Earth के सहयोग से मनुष्यों के लिए एक Ethereum ब्लॉकचेन-आधारित सोशल वैरीफिकेशन सिस्टम है। इसका मेन टोकन UBI है।

रूसी क्रिप्टोकरेंसी पॉइनियर ने बड़ी संख्या में 6 डॉग कॉइन्स को बेच दिया, जो उनके इथेरियम वॉलेट में गिफ्ट में दिए गए थे। Aidi Inu, Jejudoge और HuskyToken भी उन कॉइन में शामिल थे जिनका उन्होंने ट्रेड किया। ट्रांजेक्शन एक डीसेंट्रेलाइज्ड एक्सचेंज Uniswap के माध्यम से किए गए।

चूंकि ये डॉग कॉइन्स मार्केट शेयर के मामले में खास (niche) हैं, इसलिए उनके प्राइस लिक्विडिटी की कमी से प्रभावित होते हैं। Bitcoinuponly की एक रिपोर्ट के अनुसार, Buterin द्वारा जमा किया गया कुल अमाउंट फुल मार्केट प्राइस के बजाय 1.8 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) के करीब आ गया।

हाल के दिनों में कई डॉग कॉइन के प्राइस में बड़ी गिरावट देखी गई है। Baby Shibu की कीमत में सबसे बदतर 72 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। कॉइन वर्तमान में 0.00000183 डॉलर (लगभग 0.00014 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।
Advertisement
Buterin अपने डॉग कॉइन्स को फंड के लिए स्वैप करने के लिए जाने जाते हैं जो वह कम्यूनिटी सर्विस से जुड़े एरिया में इन्वेस्ट करते हैं। 

इससे पहले मई में, जब दुनिया कोरोनावायरस महामारी की भयानक दूसरी लहर की चपेट में थी, Buterin ने अपना वॉलेट खाली कर दिया था और भारत के COVID राहत कोष में 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,485 करोड़ रुपये) शीबा इनु टोकन दान कर दिए थे। 
Advertisement
एक्सचेंजों पर लिक्विडिटी समाप्त होने के बाद उन्होंने अभी-अभी डॉग कॉइन्स दिए हैं।
Etherscan के उनके ट्रांजेक्शन डेटा से पता चलता है कि उन्होंने Proof of Humanity के यूबीआई टोकन सप्लाई के 8% को खरीदने और बर्न करने में लगभग 200,000 डॉलर (लगभग 1 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.