Elon Musk के बदले सुर! बोले, लोगों से क्रिप्टो में निवेश करने को कभी नहीं कहा

एलन ने कहा कि उन्होंने बिटकॉइन (Bitcoin) में निवेश किया है, लेकिन यह निवेश उनकी कुल पूंजी का बहुत छोटा सा हिस्‍सा है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 जून 2022 11:25 IST
ख़ास बातें
  • ब्‍लूमबर्ग के लिए दिए एक इंटरव्‍यू में मस्‍क ने यह बात कही
  • बोले, बिटकॉइन में मेरा निवेश कुल संपत्ति के मुकाबले बहुत कम
  • पिछले बयानों से एकदम अलग यह मस्‍क का यह विचार

एलन मस्‍क का हालिया बयान उनके पिछले विचारों से एकदम जुदा है। कई महीनों पहले तक वह डॉजकॉइन को लेकर काफी कुछ लिखा करते थे।

दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स और टेस्‍ला के CEO एलन मस्‍क (Elon Musk) ने कई मौकों पर क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर अपने विचार रखे हैं। खासतौर पर उन्‍हें मीम कॉइन, डॉजकॉइन (Dogecoin) का पक्षधर माना जाता है। पिछले साल उनकी एक टिप्‍पणी के बाद इस सिक्‍के की कीमतों में 35 फीसदी तक उछाल देखा गया था। एक बार उन्‍होंने अपने ट्वीट में ‘बेबी डॉज' का जिक्र किया था। इसके बाद ‘बेबी डॉज कॉइन' का वैल्‍यूएशन 90 फीसदी तक बढ़ गया है। हालांकि अब एलन मस्‍क ने कहा है कि उन्होंने कभी भी लोगों से उनकी संपत्ति को क्रिप्टोकरेंसी में डिस्‍ट्रीब्‍यूट करने का अनुरोध नहीं किया। एलन ने कहा कि उन्होंने बिटकॉइन (Bitcoin) में निवेश किया है, लेकिन यह निवेश उनकी कुल पूंजी का बहुत छोटा सा हिस्‍सा है। 

cryptopotato की रिपोर्ट के अनुसार, ब्लूमबर्ग के लिए हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू में एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने कभी भी लोगों को क्रिप्टो इकोसिस्‍टम में शामिल होने के लिए प्रेरित नहीं किया था। एलन मस्‍क ने कहा- मैंने कभी नहीं कहा कि लोगों को क्रिप्टो में निवेश करना चाहिए।

पिछले साल मस्‍क ने दुनिया को बताया था कि उनके पास बिटकॉइन, ईथीरियम और डॉजकॉइन जैसी क्रिप्‍टोकरेंसीज हैं। अब उनका कहना है कि BTC उनके पोर्टफोलियो का हिस्‍सा जरूर है, लेकिन यह उनकी कुल संपत्ति का एक छोटा सा हिस्सा है। मस्‍क ने कहा कि टेस्ला, स्पेसएक्स के मामले में हम सभी ने कुछ बिटकॉइन खरीदे हैं, लेकिन यह हमारी कुल नकद संपत्ति का एक छोटा प्रतिशत है।

एलन मस्‍क का हालिया बयान उनके पिछले विचारों से एकदम जुदा दिखाई देता है। कई महीनों पहले तक वह डॉजकॉइन को लेकर काफी कुछ लिखा करते थे। एलन मस्‍क ने यहां तक कहा था कि एक मजाक के रूप में बनाए जाने के बावजूद डॉजकॉइन पेमेंट के लिए बिटकॉइन की तुलना में ज्‍यादा बेहतर है। अब आखिर मस्‍क क्रिप्‍टोकरेंसी पर अपना बचाव करते हुए क्‍यों दिखाई दे रहे हैं। शायद इसकी वजह में वो मुकदमे हो सकते हैं, जो एलन मस्‍क पर लगाए गए हैं। 
Advertisement

बीते दिनों एलन मस्क पर एक Dogecoin निवेशक ने 258 अरब डॉलर (लगभग 20,13,831 करोड़ रुपये) का मुकदमा दायर किया है। निवेशक को इस बात से नाराजगी है कि मस्‍क इस मीम कॉइन को सपोर्ट करने के लिए एक खास पिरामिड स्कीम चला रहे हैं। केस दायर करने वाले निवेशक के वकील ने फिलहाल कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं, जो यह साबित कर सके कि मस्क द्वारा ऐसी कोई स्कीम चलाई जा रही है। मैनहट्टन में संघीय अदालत में दायर एक शिकायत में, शिकायतकर्ता Keith Johnson ने मस्क और उनके द्वारा चलाई जा रही इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेस टूरिज्म कंपनी स्पेसएक्स पर Dogecoin की कीमत को गिराने के इरादे से उसकी कीमत को पहले बढ़ाने के लिए रैकेट चालने का आरोप लगाया है।
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.