Bitcoin के हिमायती अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति की अमेरिका को नसीहत, बंद करें ज्‍यादा पैसे छापना

अपने ताजा ट्वीट में राष्ट्रपति बुकेले ने कहा है कि फेडरल रिजर्व को पैसे की अधिक छपाई को बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से बढ़ती हुई मुद्रास्फीति से लड़ने की उसकी कोशिशें प्रभावी साबित नहीं हो रहीं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2021 18:21 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी फेड के अध्यक्ष की टिप्‍पणियों पर उन्‍होंने प्रतिक्रिया दी है
  • कहा है कि फेडरल रिजर्व को पैसे की अधिक छपाई को बंद कर देना चाहिए
  • फेड अध्‍यक्ष की टिप्‍पणियों पर बीते दिनों रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी

राष्‍ट्रपति बुकेले ने हाल ही में बिटकॉइन माइनिंग को तेज करने के लिए कोंचगुआ ज्वालामुखी के बेस पर "बिटकॉइन सिटी" बनाने की अपनी योजना का भी खुलासा किया है।

अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले क्रिप्‍टोकरेंसी के जबरदस्‍त हिमायती हैं। राष्‍ट्रपति बुकेले ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की टिप्पणियों पर आधारित एक हालिया रिपोर्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अपने ताजा ट्वीट में राष्ट्रपति बुकेले ने कहा है कि फेडरल रिजर्व को पैसे की अधिक छपाई को बंद कर देना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से बढ़ती हुई मुद्रास्फीति से लड़ने की उसकी कोशिशें प्रभावी साबित नहीं हो रहीं। अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति ने अनुरोध किया है कि फेड "चीजों के बदतर बनने" के डर से पैसों की छपाई करना बंद कर दे।

सीनेट बैंकिंग कमिटी के सामने फेडरल रिजर्व अध्यक्ष की टिप्पणी पर ब्लूमबर्ग ने 30 नवंबर को रिपोर्ट दी थी। यह कहा गया था कि डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों ही अमेरिका में बढ़ती कीमतों और मुद्रास्फीति के बारे में चिंतित थे। अत्यधिक मुद्रास्फीति को डिफाइन करने वाले टर्म "transitory" को भी सेंट्रल बैंक द्वारा हटा दिया गया था। फेड अध्‍यक्ष ने मुद्रास्फीति के दबाव से लड़ने के लिए हर जरूरी कदम उठाने का संकल्‍प भी लिया है।

फेड अध्‍यक्ष पावेल ने ब्याज दरें बढ़ाने या यहां तक कि फेड के बांड-खरीद कार्यक्रम को खत्‍म करने का भी सुझाव दिया है।

इसी के बाद अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने अमेरिका में बिगड़ती आर्थिक और वित्तीय स्थिति के लिए फेडरल रिजर्व के दृष्टिकोण पर जारी रिपोर्ट पर ट्विटर पर अपनी प्र‍तिक्रिया दी। 
Advertisement
 
राष्‍ट्रपति बुकेले जहां फेडरल रिजर्व के दृष्‍टिकोण पर अपनी टिप्‍पणी दे रहे हैं, वही एक हफ्ते पहले ही उन्‍होंने बिटकॉइन में गिरावट का फायदा भी उठाया था। 26 नवंबर को बुकेले ने कहा था कि अल सल्वाडोर ने डिस्‍काउंट के साथ 100 ए‍क्‍स्‍ट्रा कॉइन हासिल किए। गौरतबल है कि बीते दिनों बिटकॉइन की वैल्‍यू में गिरावट देखने को मिली थी। 
Advertisement

ताजा खरीदारी के बाद अल साल्वाडोर के कब्जे में वर्तमान में कुल 1220 बिटकॉइन हैं। इस हिसाब से इस देश के पास $ 71.5 मिलियन (लगभग 536.08 करोड़ रुपये) की बिटकॉइन हैं। पिछले कुछ महीनों में कई वजहों से सुर्खियों में रहने वाले राष्‍ट्रपति बुकेले ने हाल ही में बिटकॉइन माइनिंग को तेज करने के लिए कोंचगुआ ज्वालामुखी के बेस पर "बिटकॉइन सिटी" बनाने की अपनी योजना का भी खुलासा किया है।

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.