El Salvador की Bitcoin कॉन्फ्रेंस के लिए 40 से अधिक देशों को निमंत्रण

इस कॉन्फ्रेंस के लिए 44 गेशों के सेंट्रल बैंकों और बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को निमंत्रण दिया गया है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 18 मई 2022 18:36 IST
ख़ास बातें
  • यह कॉन्फ्रेंस तीन दिनों तक चलेगी
  • इसके लिए 44 सेंट्रल बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को निमंत्रण मिला है
  • El Salvador में बिटकॉइन ATM भी शुरू किया गया है

El Salvador ने पिछले वर्ष बिटकॉइन को पेमेंट के एक विकल्प के तौर पर कानूनी दर्जा दिया था

बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने वाले El Salvador के प्रेसिडेंट Nayib Bukele ने इंटरनेशनल बिटकॉइन कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की घोषणा की है। इस कॉन्फ्रेंस के लिए 44 सेंट्रल बैंकों और बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को निमंत्रण दिया गया है। Bukele ने बताया कि इसमें 32 सेंट्रल बैंकों और विभिन्न देशों की 12 फाइनेंशियल अथॉरिटीज को निमंत्रण भेजा गया है। 

कॉन्फ्रेंस में El Salvador को बिटकॉइन का इस्तेमाल बढ़ाने से हुए फायदे और इसके डिजिटल इकोनॉमी, बैंकिंग और फाइनेंशियल इनक्लूजन पर असर के बारे में चर्चा की जाएगी। पॉलिसी लीडरशिप से जुड़े ग्लोबल संगठन, Alliance for Financial Inclusion और El Salvador के सेंट्रल बैंक की पार्टनरशिप में हो रही यह कॉन्फ्रेंस तीन दिनों तक चलेगी। इसमें जॉर्डन, अंगोला, पराग्वे, नामीबिया, इक्वाडोर, नाइजीरिया, सेनेगल, डॉमिनिका, कोस्टा रिका, नेपाल, केन्या, मालदीव, हैती, मैडागास्कर, यूगांडा, बांग्लादेश और आर्मेनिया जैसे देशों के अधिकारी शामिल हो सकते हैं। 

हाल ही में Bukele ने लगभग 500 बिटकॉइन 30,744 डॉलर के एवरेज प्राइस पर खरीदे थे। पिछले वर्ष उन्होंने El Salvador में बिटकॉइन को पेमेंट के एक विकल्प के तौर पर कानूनी दर्जा दिया था। बिटकॉइन में गिरावट आने पर वे अपने देश की ट्रेजरी के लिए इसकी खरीदारी करते हैं। Bukele ने ये बिटकॉइन लगभग 1.53 करोड़ डॉलर में खरीदे थे। उन्होंने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी थी। एक अनुमान के अनुसार, El Salvador की ट्रेजरी के पास कुल 1,620 बिटकॉइन हैं, जिनकी कीमत लगभग 4.95 करोड़ डॉलर की है।  Bukele ने इससे पहले जनवरी में लगभग 400 बिटकॉइन खरीदे थे। बिटकॉइन का प्राइस तब 42,270 डॉलर से गिरकर लगभग 35,000 डॉलर पर था।

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से बिटकॉइन को कानूनी दर्जा देने के खिलाफ चेतावनी के बावजूद Bukele इस क्रिप्टोकरेंसी को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने El Salvador में बिटकॉइन ATM शुरू करने से लेकर Chivo कहा जाने वाला सरकार की ओर से प्रायोजित बिटकॉइन वॉलेट भी लॉन्च किया है। बिटकॉइन को लेकर El Salvador की और भी योजनाएं हैं। Bukele ने मार्च में क्रिप्टो एक्सचेंज Binance के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Chengpeng Zhao के साथ मीटिंग की थी। हालांकि, इस मीटिंग के बारे में जानकारी का खुलासा नहीं किया गया था। ऐसी रिपोर्ट है कि इस मीटिंग में बिटकॉइन से जुड़े बॉन्ड्स को जारी करने पर बातचीत हुई थी। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Conference, Banking, Economy, IMF, Warning, El Salvador, Legal
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  5. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.