SHIB निवेशक सावधान! Edward Snowden ने SHIB इन्वेस्टर्स के लिए जारी की यह चेतावनी

स्नोडेन ने ट्वीट किया, "मार्केट में इन्वेस्ट करने से पहले ध्यान रखें कि आपको डॉग मनी की बजाए डॉग मनी का क्लोन तो नहीं बेचा गया है।"

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 3 नवंबर 2021 11:29 IST
ख़ास बातें
  • बीते सप्ताह की शुरुआत में शीबा इनु में 826 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई
  • कई एक्सपर्ट्स का तर्क है कि SHIB रैली टिकाऊ नहीं हो सकती है
  • SHIB का मार्केट कैपिटलाइजेशन 38.5 अरब डॉलर (लगभग 2,89,154 करोड़ रु) है

हालांकि स्नोडेन ने एक बार भी स्पष्ट रूप से शीबा इनु (SHIB) का उल्लेख नहीं किया है।

इस साल मीम कॉइन्स ने अपनी कीमतों में बड़ी बढ़त हासिल की है। चूंकि ये ज्यादा महंगे नहीं हैं इसलिए इनको खरीदना आसान है। इसी वजह से रीटेल इन्वेस्टरों को ये कॉइन्स बड़े निवेश के लिए अपनी ओर खींचते हैं। इन्वेस्टर अपनी मेहनत की कमाई इनमें लगाते हैं ताकि इन्वेस्टमेंट के बाद अच्छा रिटर्न मिल सके। मगर Edward Snowden ने ट्विटर पर एक वॉर्निंग जारी की है जो SHIB में इन्वेस्ट करने वालों के लिए है। पूर्व नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी कंसल्टेंट Snowden ने अपने फॉलोअर्स को चेताया है कि मार्केट में डॉग मनी यानि डॉग कॉइन में इन्वेस्ट करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें। 

स्नोडेन ने ट्वीट किया, "मार्केट में इन्वेस्ट करने से पहले ध्यान रखें कि आपको डॉग मनी की बजाए डॉग मनी का क्लोन तो नहीं बेचा गया है।" उसी ट्वीट के बाद एक रिप्लाई में स्नोडेन ने रीटेल इन्वेस्टर्स के द्वारा अपने खेत गिरवी रखने की चिंता को जाहिर किया। "समस्या यह है कि जब मीम जितनी समझदारी के आधार पर उनको अपने खेत गिरवी रखने के लिए इमोशनली मेनिपुलेट किया जाता है।"

Advertisement
हालांकि स्नोडेन ने एक बार भी स्पष्ट रूप से शीबा इनु (SHIB) का उल्लेख नहीं किया है। मगर SHIB फैन्स स्नोडेन से लड़ने के लिए सबसे तेजी से आगे आए। स्नोडेन का ये कमेंट ऐसे समय में आया है जब इस मीम कॉइन की पॉपुलेरिटी आसमान छू रही है। 

पिछले सप्ताह की शुरुआत में शीबा इनु की कीमत में 826 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जो 38.5 अरब डॉलर (लगभग 2,89,154 करोड़ रुपये) के मार्केट कैपिटलाइजेशन को पार कर गया। शुक्रवार तक इस डॉजकॉइन-प्रतिद्वंद्वी ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में 9वीं सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बनने के लिए वैल्यूएशन में DOGE से आगे निकलने के लिए रैली की थी।
Advertisement

ट्वीट के कमेंट्स में स्नोडेन की आलोचना करने वालों ने SHIB पर संदेह करने वालों के लिए उस इकोसिस्टम की ओर इशारा करने की कोशिश की जिसमें मीम टोकन का विस्तार हुआ है। इसमें Shiboshi NFT और ShibaSwap शामिल हैं, जो शीबा इनु का अपना डीसेंट्रेलाइज्ड क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज है, और जल्द ही एक लेयर-2 प्रोटोकॉल का प्रस्तावित लॉन्च है।

कई एक्सपर्ट्स का तर्क है कि रैली टिकाऊ नहीं हो सकती है। उन्होंने कॉइन के बड़े पैमाने पर वैल्यूएशन के कारण बड़ी फूल थ्योरी (fool theory) की ओर इशारा किया। मगर दूसरी तरफ, SHIB का मार्केट कैपिटलाइजेशन ऐसा है कि यह मीम कॉइन वर्तमान में भारत के प्रमुख कंपनी समूहों से भी बड़ा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SHIB Coin, Shib pirce, SHIB Token price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.