Crypto Currency और डिज़िटल एसेट को रेगुलेट करेगा दुबई, जानें क्या लिए नए फैसले

अक्टूबर में, अन्य दुबई फ्री ज़ोन DIFC, दुबई के राज्यों के स्वामित्व वाले फाइनेंशियल फ्री ज़ोन और मध्य पूर्व (Middle East) के प्रमुख फाइनेंस सेंटर ने डिजिटल टोकन के लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का पहला भाग जारी किया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2021 14:13 IST
ख़ास बातें
  • DWTC बनेगा क्रिप्टो ज़ोन और अन्य वर्चुअल एसेट के लिए रेगुलेटर
  • जुलाई 2020-जून 2021 के बीच अफ्रीका के क्रिप्टो बाजार में हुई 1200% वृद्धि
  • दुबई लंबे अर्से से रहा है क्रिप्टोकरेंसी का सपोर्टर
सोमवार को दुबई मीडिया ऑफिस ने जानकारी दी कि दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (DWTC) एक क्रिप्टो ज़ोन और अन्य वर्चुअल एसेट के लिए रेगुलेटर बन जाएगा। ये कदम डिजिटल एसेट, प्रोडक्ट्स, ऑपरेटर्स और एक्सचेंज्स सहित कई वर्चुल एसेट के लिए एक विशेष ज़ोन बनाने के लिए लिया गया है। नई जानकारी के मुताबिक, देश का कहना है कि "निवेशकों की सुरक्षा, एंटी-मनी लॉन्डरिंग, आतंकवाद के लिए फाइनेंसिंग को रोकना, क्रॉस बॉर्डर डील को रोकना आदि जैसे क्राइम के लिए कड़े स्टैंडर्ड विकसित किए जाएंगे।"

सितंबर में, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सिक्योरिटीज एंड कमोडिटीज़ अथॉरिटी और दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर अथॉरिटी (DWTCA) ने एक फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है, जो डीडब्ल्यूटीसीए को क्रिप्टोकरेंसी एसेट से संबंधित फाइनेंशियल एक्टिविटी को मंजूरी और लाइसेंस देने की अनुमति देता है। अक्टूबर में, अन्य दुबई फ्री ज़ोन DIFC, दुबई के राज्यों के स्वामित्व वाले फाइनेंशियल फ्री ज़ोन और मध्य पूर्व (Middle East) के प्रमुख फाइनेंस सेंटर ने डिजिटल टोकन के लिए एक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क का पहला भाग जारी किया था।
Advertisement

दुबई लंबे अर्से से क्रिप्टोकरेंसी का सपोर्टर रहा है। सितंबर में, दुबई ने एक ग्रैंड ईवेंट को होस्ट किया था, जिसे अब सबसे बड़े क्रिप्टो-इवेंट के रूप में देखा गया। इस इवेंट में 3,000 से अधिक डेलीगेट्स आए थे। इस इलेंट को 14 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था। इस आयोजन का उद्देश्य मध्य पूर्व और अफ्रीका के देशों में क्रिप्टोकरेंसी के विकास के बारे में चर्चा करना था। 

Chainalysys की एक रिसर्च रिपोर्ट से पता चला था कि जुलाई 2020 और जून 2021 के बीच अफ्रीका के क्रिप्टोकरेंसी बाजार में 1,200 प्रतिशत की वृद्धि हुई - जिसने इसे 105.6 बिलियन डॉलर (775 करोड़ रुपये) का बना दिया। मिडल ईस्ट में तुर्की, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात ने अपने क्रिप्टो-स्पेस को भी एक्सपेंड किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.