Dogecoin के को-फाउंडर ने 95% क्रिप्टो प्रोजेक्ट को बताया 'स्कैम और कचरा'

अपने मूल ट्वीट में आगे अपनी बात जोड़ते हुए, मार्कस ने कहा कि जो लोग उनके ट्वीट पर "ट्रिगर" और "लैश आउट" होने जा रहे हैं, वे "स्कैमर" हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 18 मई 2022 16:47 IST
ख़ास बातें
  • Billy Markus ने ट्वीट के जरिए 95% क्रिप्टो प्रोजेक्ट को स्कैम बताया
  • Tesla के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने जवाब में हसने वाली इमोजी पोस्ट की
  • Terra के LUNA टोकन और सिस्टर स्टेबलकॉइन UTC की वैल्यू में भी आई है गिरावट

Terra के Luna और स्टेबलकॉइन UST की वैल्यू में गिरावट दर्ज की जा रही है

Dogecoin के को-फाउंडर बिली मार्कस (Billy Markus) ने एक ट्वीट में 95 प्रतिशत क्रिप्टोकरेंसी प्रोजेक्ट को "स्कैम और कचरा" करार दिया है, और अपने फॉलोअर्स से क्रिप्टो इंडस्ट्री के बारे में लोगों की आम राय बदलने का आग्रह भी किया है। मार्कस के ट्वीट में कहा गया है कि क्रिप्टोकरेंसी ने अपनी स्थापना के बाद से काफी खराब प्रतिष्ठा बनाई है, जिसमें कई लोगों, खास तौर से पारंपरिक फाइनेंशियल दिग्गजों ने एसेट क्लास के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। Tesla के CEO एलन मस्क (Elon Musk) ने जवाब में, मार्कस के ट्वीट पर "रोलिंग ऑन द फ्लोर लाफिंग" (LOL) इमोजी दिया।

अपने मूल ट्वीट में आगे अपनी बात जोड़ते हुए, मार्कस ने कहा कि जो लोग उनके ट्वीट पर "ट्रिगर" और "लैश आउट" होने जा रहे हैं, वे "स्कैमर" हैं। जैसा कि अपेक्षित था, इस ट्वीट से ट्विटर पर क्रिप्टोकरेंसी कम्युनिटी के सदस्यों के बीच गंभीर बहस छिड़ गई।
 

जबकि कुछ यूजर्स DOGE के को-फाउंडर से सहमत थे, अन्य ने मार्कस पर सेल्फ-अवेयरनेस की कमी का आरोप लगाया, क्योंकि वह उस Dogecoin के को-फाउंडर थे, जिसने बाद में अनगिनत घोटाले वाली क्रिप्टोकरेंसी को जन्म दिया। मार्कस ने यह कहते हुए अपना बचाव किया कि डॉजकॉइन "व्यंग्य" के लिए बनाया गया था, इस बात पर जोर देते हुए कि वह मात्रा से ज्यादा गुणवत्ता को महत्व देते हैं।
 

मार्कस का कमेंट ऐसे समय में आया है, जब क्रिप्टो मार्केट घोटाले के प्रोजेक्ट के साथ फलफूल रहा है। ऐसा माना जाता है कि इनमें से कई प्रोजेक्ट ऐसे लोगों द्वारा बनाए गए हैं, जो जल्दी पैसा कमाना चाहते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। Dogecoin के को-फाउंडर का यह कमेंट Terra के LUNA टोकन और उसके सिस्टर स्टेबलकॉइन UTC की वैल्यू में गिरावट के साथ आया है।
Advertisement

हाल ही में बिली मार्कस और Terra के Do Kwon के बीच कुछ अनबन भी हुई थी, जिसके बाद Kwon ने Markus को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया था। LUNA और UST की वैल्यू में बड़ी गिरावट के कारण निवेशकों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। जिसके कारण, टेरा के फाउंडर Do Kwon वर्तमान में एक कथित LUNA निवेशक द्वारा उनके ऊपर किए गए घरेलू हमले के बाद पुलिस सुरक्षा चाहते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Billy Markus, Terra, dogecoin, Cryptocurrency
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.