मार्केट का हाल फीका, फिर भी 48 हजार डॉलर के मार्क के करीब चल रहा है Bitcoin

Binance और Coinbase जैसे एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमतें लगभग 0.11 प्रतिशत नुकसान के साथ 47,306 डॉलर (लगभग 35.80 लाख रुपये) के आसपास बनी हुई हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 31 मार्च 2022 21:43 IST
ख़ास बातें
  • मामूली नुकसान के साथ ईथर (Ether) भी बिटकॉइन की राह पर है
  • Binance Coin, Solana, Avalanche, Polkadot और Polygon में भी बढ़त है
  • Tether, USD Coin, Ripple, Cardano और Terra sunk को नुकसान देखना पड़ा है

कुल मिलाकर क्रिप्टो प्राइस चार्ट लाल के मुकाबले हरे निशान पर ज्‍यादा दिखाई दे रहा है।

Photo Credit: Pexels/Worldspectrum

साल 2022 में पहली बार मार्च के महीने ने बिटकॉइन (Bitcoin) को 45,000 डॉलर (लगभग 34 लाख रुपये) की प्राइस रेंज से ऊपर पहुंचा दिया है। 31 मार्च यानी गुरुवार को दुनिया की यह सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी 2.18 फीसदी के नुकसान के साथ खुली। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber के अनुसार, वर्तमान में BTC की ट्रेडिंग वैल्‍यू 47,718 डॉलर (लगभग 36 लाख रुपये) है। इंटरनेशनल प्लेटफॉर्मों पर इसने मामूली गिरावट दर्ज की है। Binance और Coinbase जैसे एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमतें लगभग 0.11 प्रतिशत नुकसान के साथ 47,306 डॉलर (लगभग 35.80 लाख रुपये) के आसपास बनी हुई हैं।

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) भी बिटकॉइन की राह पर है। नेशनल और इंटरनेशनल दोनों एक्सचेंजों पर इसने मामूली नुकसान देखा है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ETH की कीमत 0.76 प्रतिशत गिरकर 3,450 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर आ गई है। CoinMarketCap जैसे फॉरेन एक्सचेंजों पर ETH में लगभग एक प्‍फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी ट्रेडिंग वैल्‍यू 3,400 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) हो गई है। 

कुल मिलाकर क्रिप्टो प्राइस चार्ट लाल के मुकाबले हरे निशान पर ज्‍यादा दिखाई दे रहा है। Binance Coin, Solana, Avalanche, Polkadot और Polygon में कुछ बढ़त देखी गई है। मीम कॉइंस के रूप में चर्चित Dogecoin और Shiba Inu दोनों ने मामूली बढ़त देखी है।  
Advertisement

दूसरी ओर, Tether, USD Coin, Ripple, Cardano और Terra sunk को नुकसान देखना पड़ा है। इंडस्‍ट्री के एक्‍सपर्टों का कहना है कि बिटकॉइन को हुए लाभ ने मार्केट से निगेटिविटी को दूर किया है। 
Advertisement

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया कि दुनियाभर के लोगों और संस्थानों में क्रिप्‍टो को लेकर मजबूत रुचि दिखाई दे रही है। जनवरी 2022 तक पब्लिक क्रिप्टो फंडों की संख्या 119 तक बढ़ गई है। पांच साल पहले ऐसे केवल 4 फंड थे।

इसके साथ ही कई और देश भी क्रिप्टोकरेंसी नियमों को लागू करने वालों की सूची में शामिल हो रहे हैं। वियतनाम के उप प्रधानमंत्री ले मिन्ह खाई ने देश के वित्त मंत्रालय को डिजिटल असेट्स सेक्‍टर क्षेत्र के लिए रेगुलेटरी कानूनों का ड्राफ्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। 
Advertisement

CoinMarketCap के अनुसार, क्रिप्टो सेक्टर का मौजूदा मार्केट कैप 2.14 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,62,77,490 करोड़ रुपये) है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: cryptocurency, Ether coin, shiba inu, dogecoin, Crypto Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.