Crypto मार्केट में त्योहारी तेजी : Bitcoin, Cardano, Ripple, Dogecoin, Shiba inu में उछाल

CoinSwitch Kuber और UnoCoin जैसे इंडियन एक्सचेंजों ने ज्‍यादा से ज्‍यादा निवेशकों को जोड़ने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर नए क्रिप्टो असेट्स व फीचर पेश किए हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2021 14:14 IST
ख़ास बातें
  • 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,484 डॉलर पर है
  • वहीं, ईथर ने 0.47 प्रतिशत का मामूली नुकसान दर्ज किया है
  • ज्‍यादातर altcoins ने भी क्रिसमस से पहले अच्‍छा मुनाफा दर्ज किया है

बीते कुछ दिनों में स्थिरता की वजह से क्रिप्टो मार्केट पर निवेशकों का विश्वास कम हो गया था।

Photo Credit: Unsplash/Executium

लगातार गिरावट दर्ज करने के बाद क्रिप्टोकरेंसी मार्केट क्रिसमस के नजदीक आते ही तेजी से रिकवरी की ओर बढ़ रहा है। इंडियन एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर Bitcoin बिटकॉइन 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,484 डॉलर (करीब 38.8 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कारोबार कर रहा है। बीते दिनों में भारत में बिटकॉइन का निचला स्तर 50,000 डॉलर (लगभग 37.7 लाख रुपये) के निशान के आसपास रहा है। CoinMarketCap जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर दुनिया की इस सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य 49,255 डॉलर (लगभग 37.2 लाख रुपये) है।

Cardano, Ripple, Dogecoin, Shiba Inu और Polygon समेत ज्‍यादातर altcoins ने भी क्रिसमस से पहले अच्‍छा मुनाफा दर्ज किया है।

दूसरी ओर Ether ईथर को थोड़ा नुकसान देखना पड़ा है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, बिटकॉइन के बाद यह दूसरी सबसे कीमती क्रिप्टोकरेंसी 4,230 डॉलर (लगभग 3 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कारोबार कर रही है। ईथर ने 0.47 प्रतिशत का मामूली नुकसान दर्ज किया है और लगभग 4,000 डॉलर (लगभग 3 लाख रुपये) पर बना हुआ है। ईथर के साथ सिर्फ Tether, USD Coin और Bitcoin SV ने गिरावट देखी है। 

मार्केट में यह बदलाव डिजिटल असेट फंड में रिकॉर्ड 142 मिलियन डॉलर (करीब 1,073 करोड़ रुपये) के आउटफ्लो के प्रभाव से आया है। बीते कुछ दिनों में स्थिरता की वजह से क्रिप्टो मार्केट पर निवेशकों का विश्वास कम हो गया था।
Advertisement

इंडियन एक्सचेंज CoinDCX ने Gadgets 360 से कहा कि क्रिप्टो की मौजूदा म्यूट ट्रेडिंग एक्टिविटी इस इंडस्‍ट्री में कमी का नहीं, बल्कि एक परिपक्व सेक्‍टर होने का संकेत है।
Advertisement

क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों ने इस साल ग्‍लोबल लेवल पर वेंचर कैपिटल फर्मों से 30 बिलियन डॉलर (लगभग 2,27,617 करोड़ रुपये) से अधिक की रकम जुटाई है, जो अबतक का सबसे बड़ा कलेक्‍शन है। 2018 में यह संख्या 8 अरब डॉलर (लगभग 60,704 करोड़ रुपये) थी।

देश में प्राइवेट क्रिप्‍टोकरेंसी को बैन करने के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में लाए जा रहे प्रस्‍तावित बिल को फ‍िलहाल रोक दिया गया है। इसके बाद भारत में भी क्रिप्‍टो स्‍पेस आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।  
Advertisement

CoinSwitch Kuber और UnoCoin जैसे इंडियन एक्सचेंजों ने ज्‍यादा से ज्‍यादा निवेशकों को जोड़ने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर नए क्रिप्टो असेट्स व फीचर पेश किए हैं।  
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.