Bitcoin, Ether, Solana सहित सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी आज प्रॉफिट में, जानें लेटेस्ट मार्केट चार्ट

Binance Coin, Ripple, Cardano, Solana और Terra भी क्रिप्टो प्राइस चार्ट पर प्रॉफिट में ट्रेड हो रहे थे।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 16 फरवरी 2022 16:53 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत $45,811 (लगभग 34.5 लाख रुपये) थी
  • ईथर $3,268 (लगभग 2.5 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • Binance Coin, Ripple, Cardano, Solana और Terra आज प्रॉफिट में

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 34.5 लाख रुपये है

Cryptocurrencies latest price in India: बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price today) अब धीरे-धीरे सुधरती नज़र आ रही है। खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की कीमत भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ $45,811 (लगभग 34.5 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही थी। मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी, BTC ग्लोबल एक्सचेंज्स पर भी बढ़त के साथ कारोबार कर रही थी। CoinMarketCap पर बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin value today) 0.44 प्रतिशत बढ़ गई, और खबर लिखे जाने तक इसकी कीमत $44,024 (लगभग 33 लाख रुपये) थी।

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर पर बुधवार, 16 फरवरी को ईथर की कीमत (Ether price in India today) 3.06 प्रतिशत बढ़कर 3,268 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) प्रति टोकन हो गया। हाल के दिनों में, ETH एक समान पैटर्न में ट्रेड हो रहा है। आमतौर पर यह लगभग तीन से पांच प्रतिशत के मुनाफे के साथ खुल रहा है।
Advertisement

Bitcoin और Ether में लाभ के साथ, अन्य पॉपुलर altcoins भी मुनाफे पर ट्रेड हो रहे हैं। खबर लिखे जाने तक, मीम-बेस्ड डॉजकॉइन और शीबा इनु भी प्रॉफिट में थे। जहां DOGE की कीमत में 0.46 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, वहीं SHIB की वैल्यू भी 0.75 प्रतिशत बढ़ गई।

Binance Coin, Ripple, Cardano, Solana और Terra भी क्रिप्टो प्राइस चार्ट पर प्रॉफिट में ट्रेड हो रहे थे।
Advertisement

Tether, USD Coin, और Binance USD सहित कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसी आज मामूली नुकसान के साथ ओपन हुईं।
Advertisement

भारतीय एक्सचेंज CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets 360 को बताया, "2022 की शुरुआत में, ग्लोबल क्रिप्टो इंडस्ट्री को पहले से ही कई रेगुलेट्री बाधाओं की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन इन बीच इंडस्ट्री ने अपनी जड़ें बनाए रखी।"
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4000 सस्ता मिल रहा Realme का 50MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. सिर्फ 1,000 हजार में दूर हो जाएगी ठंड, फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ये 5 रूम हीटर
  3. Nvidia की अंतरिम सीईओ कोलेट क्रेस्स कौन हैं? जेनसन हुआंग के इस्तीफे के बाद मिला पद
  4. Microsoft की सर्विस हुईं ठप, लाखों यूजर्स ने की शिकायत, दुनिया भर में रुक गया काम
  5. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  6. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  7. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  8. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  9. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.