क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin और Ether में मामूली नुकसान

Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 66,359 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2024 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस 1.79 प्रतिशत घटकर लगभग 3,037 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 1.37 प्रतिशत बढ़कर 2.47 लाख करोड़ डॉलर पर थी
  • भारत में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में तेजी से ऑल्टकॉइन्स को फायदा होगा

मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को 0.56 की गिरावट थी। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस 65,693 डॉलर पर था। Binance जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन लगभग 66,359 डॉलर पर था। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में तेजी से ऑल्टकॉइन्स को फायदा होगा। 

Ether का प्राइस 1.79 प्रतिशत घटकर लगभग 3,037 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, Ripple, Chainlink, Near Protocol, Cronos, Stellar और Polkadot के प्राइस में गिरावट थी। Binance Coin, Solana, Tron, Polygon, EOS Coin और Litecoin में कुछ बढ़ोतरी हुई है। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.37 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.47 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में पिछले कुछ दिनों की तेजी के बाद गिरावट है। मार्केट में तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच संतुलन बना हुआ है। Ether में कुछ मजबूती दिख रही है। हालांकि, इसके ETF को अगले महीने स्वीकृति मिलने की संभावना कम है। बिटकॉइन का 200 डे का एवरेज प्राइस दो वर्ष से अधिक में अपने उच्च लेवल की ओर बढ़ रहा है। Ether के लिए वर्ष के अंत तक का टारगेट 8,000 डॉलर का है।" CoinDCX की मार्केट्स टीम ने कहा, "Mt. Gox की अक्टूबर तक बिटकॉइन सहित क्रिप्टोकरेंसीज को डिस्ट्रीब्यूट करने की योजना को लेकर आशंका है। इससे मार्केट में बिकवाली का प्रेशर बन सकता है।" 

भारत में क्रिप्टो सेगमेंट को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। पिछले महीने वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेगमेंट को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण का कहना था, "सरकार का हमेशा से यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स का ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते।" अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई थी। इससे पहले कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कहा था कि ट्रांजैक्शंस में आसानी के कारण स्टॉक मार्केट से बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स का रुख क्रिप्टो सेगमेंट की ओर हो सकता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.