बग के चलते Osmosis एक्सचेंज को लगी 5 मिलियन डॉलर की चपत!

Osmosis ने भी बग की पुष्टि करते हुए संभावना जताई कि इस बग के कारण लिक्विडिटी पूल में से करीब 5 मिलियन डॉलर ड्रेन हो सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जून 2022 11:25 IST
ख़ास बातें
  • Osmosis के कोर डेवलपर्स ने ऑपरेशन को बुधवार को बंद किया था
  • करीब 5 मिलियन डॉलर (लगभग 39 करोड़ रुपये) के नुकसान का अंदेशा
  • लिक्विडिटी पूल में पैसे डालने के बाद निकालने पर निकली 50% ज्यादा वैल्यू

Osmosis एक्सचेंज Cosmos DeFi ब्लॉकचेन पर आधारित है

बुधवार को Cosmos पर आधारित DeFi एक्सचेंज Osmosis ने अपने नेटवर्क को रोक दिया था। इसका कारण संभावित बग बताया जा रहा है, जिसमें कंथित तौर पर कंपनी को करीब 5 मिलियन डॉलर (लगभग 39 करोड़ रुपये) का नुकसान कराया है। प्लेटफॉर्म के कोर डेवलपर्स और वैलिडेटर्स ने ऑपरेशन को 02:57 AM UTC (भारतीय समयानुसार सुबह 8:27 बजे) रोका गया था। Osmosis subreddit में एक कम्युनिटी मेंबर ने सेंध का कारण बने इस बग के बारे में कंपनी को पहले ही सचेत कर दिया था।

Coindesk के अनुसार, इस बग के बारे में कंपनी को तब पता चला, जब एक यूजर ने तुरंत निकालने से पहले फंड को एक लिक्विडिटी पूल में डिपोजिट किया। यूजर द्वारा निकाले गई वैल्यू, डाले गए पैसों से 50% ज्यादा थी। यह एक सिस्टम एरर बताया जा रहा है। रिपोर्ट ने Osmosis कम्युनिटी एनालिस्ट RoboMcGobo का हवाला देते हुए बताया कि टीम ने इस सेंध का पता चलने के बाद ब्लॉकचेन को रोकने में 12 मिनट का समय लिया।

यूजर ने Discord पोस्ट में लिखा "मैं बग के कारण के बारे में अनुमान नहीं लगा सकता, चेन रीस्टार्ट पर एक ईटीए, या पूल जो प्रभावित हुए थे, क्योंकि हम अभी तक [इसके बारे में] नहीं जानते हैं।" Osmosis ने भी बग की पुष्टि करते हुए संभावना जताई कि इस बग के कारण लिक्विडिटी पूल में से करीब 5 मिलियन डॉलर ड्रेन हो सकते हैं।
 
Osmosis ने ट्विटर पर लिखा, (अनुवादित) "लिक्विडिटी पूल 'पूरी तरह से ड्रेन' नहीं हुआ। डेवलपर बग को ठीक कर रहे हैं, नुकसान के साइज (~$5M की सीमा में) को कम कर रहे हैं, और रिकवरी पर काम कर रहे हैं। अधिक जानकारी आने वाली है।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Osmosis, Cosmos, Blockchain
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
  2. Vivo V60 Lite 4G फोन 6,500mAh बैटरी, 50MP Sony सेंसर और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च
  3. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. India AI Impact Summit 2026: भारत में इस जगह बनेगी पहली 'AI सिटी'
  2. Samsung Galaxy A27 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI पर हुई लिस्टिंग
  3. WhatsApp पर अपनी चैट को कैसे करें रिस्टोर, फोन चोरी होने और नया फोन खरीदने पर है जरूरी
  4. Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  5. Amazon Mega Electronic Days सेल लाई तगड़ा मौका, 80% डिस्काउंट पर खरीदें स्मार्टवॉच, लैपटॉप और हेडफोन
  6. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी से लैस होगा Infinix GT 50 Pro, जानें सबकुछ
  7. Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ
  8. Samsung Galaxy S26 Ultra में मिल सकता है 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. Lava Bold N2 भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम कीमत में 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और क्लीन सॉफ्टवेयर!
  10. Infosys और Anthropic की बड़ी AI डील, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.