अमेरिकी बैंक के डूबने पर Cardano की बल्ले-बल्ले, तेजी से बढ़ रही है कीमत

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय तक, कार्डानो लगभग 33.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023 15:53 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, कार्डानो लगभग 33.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था
  • कार्डानो व्हेल $221 मिलियन (लगभग 18,160 रुपये) के टोकन इकट्ठा कर चुके हैं
  • ADA टोकन के तीन मिलियन (30 लाख) से अधिक होल्डर्स होने का अनुमान है

पिछले तीन महीनों में कार्डानो ने 56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है

पिछले महीने, एक हफ्ते के भीतर अमेरिका में तीन बैंकों के एक के बाद एक डूबने के बाद, क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। Bitcoin और Ether के साथ, Cardano (ADA) क्रिप्टोकरेंसी मुनाफे के सौदे के रूप में उभर रहा है। निवेशक तेजी से मूल फाइनेंशियल सिस्टम के ढहने के बाद, क्रिप्टो क्षेत्र में हाथ आजमाते प्रतीत होते हैं, क्योंकि अचानक कार्डानो की कीमत में अच्छी तेजी रिपोर्ट की जा रही है। खास तौर पर, पिछले दो हफ्तों में कार्डानो व्हेल्स ने भी अपनी एसेट को बढ़ाना तेज कर दिया है।

क्रिप्टोकरेंसी एक्सपर्ट अली मार्टिनेज ने एक ट्वीट में कहा कि मार्च के आखिरी सप्ताह में, जिन लोगों के पास 100 मिलियन से एक बिलियन कार्डानो टोकन थे, उन्होंने सामूहिक रूप से 560 मिलियन से अधिक टोकन जमा किए हैं।
 

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखते समय तक, कार्डानो लगभग 33.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसका मतलब है, कार्डानो व्हेल $221 मिलियन (लगभग 18,160 रुपये) के टोकन इकट्ठा करने में कामयाब रहे हैं।

कार्डानो 2017 में स्थापित हुआ था और इसका नाम 16वीं शताब्दी के इतालवी पोलीमैथ गेरोलमो कार्डानो के नाम पर रखा गया है। इसका मूल टोकन ADA 19वीं सदी के गणितज्ञ एडा लवलेस से प्रेरित है, जिन्हें दुनिया का पहला कंप्यूटर प्रोग्रामर माना जाता है।
Advertisement

ADA टोकन के तीन मिलियन (30 लाख) से अधिक होल्डर्स होने का अनुमान है। इसके लॉन्च के बाद से, 34 बिलियन से अधिक टोकन सर्कुलेशन में हैं। ADA के पास 45 बिलियन की प्री-सेट मैक्सिमम सर्कुलेटिंग सप्लाई है।
Advertisement

CoinMarketCap पर रजिस्टर्ड 23,338 क्रिप्टोकरेंसी में से एक कार्डानो, 13.7 बिलियन डॉलर (लगभग 1,13,000 करोड़ रुपये) के मार्केट कैप के साथ सातवें स्थान पर है।

पिछले तीन महीनों में कार्डानो ने 56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। मार्च के आसपास, एडीए ने 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.