कनाडा की कंपनी Ask The Doctor अब SHIB पेमेंट भी करेगी स्‍वीकार

पिछले महीने ही कंपनी ने पार्टनर्स के साथ डॉजकॉइन को हेल्‍थकेयर सर्विसेज के लिए स्वीकार करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2021 14:24 IST
ख़ास बातें
  • आस्क द डॉक्टर ने बताया है कि क्रिप्‍टो यूजर्स इसकी मांग कर रहे थे
  • बिटकॉइन को भी पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में लेती है शीबा इनु
  • लगभग 31 बिलियन SHIB टोकन हासिल किए किए हैं कंपनी ने

आस्क द डॉक्टर 2010 में स्‍थापित एक ऑनलाइन हेल्थकेयर स्टार्टअप है। इसके कस्‍टमर टेक्‍स्‍ट मेसेज या विडियो स्‍ट्रीमिंग के जरिए डॉक्‍टर से चिकित्‍सा सलाह लेते हैं।

कनाडा की ऑनलाइन मेडिकल सर्विस प्रोवाइडर ‘आस्क द डॉक्टर' ने घोषणा की है कि उसने अपनी बैलेंस शीट में $1.5 मिलियन (लगभग 11.26 करोड़ रुपये) मूल्य की शीबा इनु (SHIB) को जोड़ा है। डिस्‍क्‍लोजर के अनुसार, आस्क द डॉक्टर ने जाने-माने क्रिप्टो एक्सचेंज क्रैकेन के जरिए लगभग 31 बिलियन SHIB टोकन हासिल किए, क्‍योंकि वह इस टोकन को पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में स्‍वीकार करने जा रही है। आस्क द डॉक्टर ने 2016 में बिटकॉइन को भी पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में लेना शुरू किया था और ऐसा करने वाली वह कनाडा की पहली हेल्‍थकेयर कंपनी थी।  

आस्क द डॉक्टर ने बताया है कि क्रिप्‍टो यूजर्स इसकी मांग कर रहे थे। इनमें विशेष रूप से SHIBARMY है, जो इस टोकन को पेमेंट ऑप्‍शन के तौर पर स्‍वीकार करने की मांग कर रही थी। 
तो कंपनी ने शीबा इनु की प्रतिद्वंद्वी डॉजकॉइन को क्‍यों नहीं जोड़ा? कंपनी शीबा इनु और डॉजकॉइन को पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में जोड़ने को लेकर फैसला ले रही थी और इसके लिए उसने ट्विटर पर अपने 27 हजार स्‍ट्रांग फॉलोवर्स से पूछा। कंपनी ने अपने फॉलोवर्स से यह स्पष्ट करने के लिए कहा कि वे किसे शामिल करना पसंद करेंगे। करीब 90 प्रतिशत फॉलोवर्स ने SHIB के लिए वोट किया। आस्क द डॉक्टर के ज्‍यादातर यूजर्स कनाडा से हैं और हाल के दिनों में क्रिप्टोकरेंसी का समर्थन कर रहे हैं। 

हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि कंपनी डॉजकॉइन पेमेंट ऑप्‍शन को बंद करने जा रही है। पिछले महीने ही कंपनी ने पार्टनर्स के साथ डॉजकॉइन को हेल्‍थकेयर सर्विसेज के लिए स्वीकार करना शुरू कर दिया था।  
Advertisement

आस्क द डॉक्टर 2010 में स्‍थापित एक ऑनलाइन हेल्थकेयर स्टार्टअप है। इसके कस्‍टमर टेक्‍स्‍ट मेसेज या विडियो स्‍ट्रीमिंग के जरिए डॉक्‍टर से चिकित्‍सा सलाह लेते हैं। पूर्व NBA खिलाड़ी इजराइल इडोनिजे और डिकेम्बे मुतम्बो आस्‍क द डॉक्‍टर के को-फाउंडर्स में से हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  2. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  6. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  7. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  8. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.