Bored Ape Yacht Club ने यूक्रेन सरकार को डोनेट किए 10 लाख डॉलर के Ether

ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म SlowMist के अनुसार, रूस की ओर से हमले के बाद से यूक्रेन को लगभग 7 करोड़ डॉलर (लगभग 540 करोड़ रुपये) की क्रिप्टो में डोनेशन मिली है

विज्ञापन
अपडेटेड: 9 मार्च 2022 17:34 IST
ख़ास बातें
  • यूक्रेन को 388.999 ETH भेजे गए हैं
  • BAYC अब अभी तक का दूसरा सबसे बड़ा NFT कलेक्शन बन गया है
  • रूस के हमले के बाद से यूक्रेन को लगातार क्रिप्टो में डोनेशन मिल रही है

यूक्रेन को मदद देने में BAYC कम्युनिटी ने तेजी दिखाई है

सबसे लोकप्रिय नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) कलेक्शंस में शामिल Bored Ape Yacht Club (BAYC) ने यूक्रेन के ऑफिशियल Ethereum वॉलेट में 10 लाख डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रुपये) का डोनेशन दिया है। यूक्रेन पर पिछले महीने के अंत में रूस के हमले के बाद से दुनिया भर से यूक्रेन को मदद मिल रही है। कई देशों के साथ ही अज्ञात क्रिप्टो ट्रेडर्स ने भी यूक्रेन को मदद दी है।

BAYC के ट्विटर एकाउंट से एक Etherscan ट्रांजैक्शन लिंक के साथ डोनेशन की जानकारी दी गई है। इससे पता चलता है कि यूक्रेन को 388.999 ETH भेजे गए हैं। ब्लॉकचेन सिक्योरिटी फर्म SlowMist के अनुसार, रूस की ओर से हमले के बाद से यूक्रेन को लगभग 7 करोड़ डॉलर (लगभग 540 करोड़ रुपये) की क्रिप्टो में डोनेशन मिली है। यूक्रेन सरकार ने एक ट्वीट में Bitcoin, Ethereum, Tether, and Polkadot में डोनेशन मांगी थी। इसके बाद डोनेशन के लिए क्रिप्टोकरंसीज का दायरा बढ़ाकर इसमें Dogecoin, TRON, Solana और NFT को भी शामिल किया गया है।

यूक्रेन को मदद देने में BAYC कम्युनिटी ने तेजी दिखाई है। OpenSea के आंकड़ों से पता चलता है कि BAYC अब अभी तक का दूसरा सबसे बड़ा NFT कलेक्शन बन गया है। इसे सेकेंडरी सेल्स में 4,17,000  ETH मिले हैं, जो लगभग एक अरब डॉलर (लगभग 7,685 करोड़ रुपये) के हैं।

बिटकॉइन में दी जाने वाली डोनेशन को यूक्रेन का गैर सरकारी संगठन‘कम बैक अलाइव' स्‍वीकार करता है। यह मदद यूक्रेनी सेना को जाती है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले वर्ष इस प्रो-मिलिट्री ग्रुप को 5.70 लाख डॉलर की बिटकॉइन डोनेशन मिली थी। युद्ध शुरू होने के बाद एक दिन में इस ग्रुप को बिटकॉइन डोनेशन के तौर पर 4 लाख डॉलर से ज्‍यादा की मदद मिली थी। यूक्रेन पर हमला करने के कारण रूस की करंसी रूबल की वैल्यू नीचे गिरने लगी है और रशियन नागरिक अब अपनी रकम को बिटकॉइन से बदल रहे हैं जिससे रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों का उन पर कम असर हों। वहीं, यूक्रेन की सरकार ने भी नागरिकों के लिए इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांजैक्शन सीमित कर दिए हैं और यूक्रेन के लोग भी अब करंसी को बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टो टोकन में बदल रहे हैं। इससे पिछले कुछ दिनों में क्रिप्टो मार्केट में ट्रांजैक्शंस बढ़ गई हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Etherium, Russia, Ukraine, Value, Donation, NFT, BAYC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.