Bored Ape Yacht Club के क्रिएटर ने लॉन्च किया अपना क्रिप्टो टोकन ApeCoin

Yuga Labs ने बताया है कि ApeCoin की कुल सप्लाई का 62 प्रतिशत कम्युनिटी को एलोकेट किया जाएगा

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 18 मार्च 2022 10:46 IST
ख़ास बातें
  • यह BAYC इकोसिस्टम पर काम करेगा
  • इसके एडमिनिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी APE Foundation के पास होगी
  • कुल एलोकेशन का 15 प्रतिशत Bored Ape और Mutant Ape NFT होल्डर्स को मिलेगा

Yuga Labs को ApeCoin के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों पर ट्रेड होने की उम्मीद है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे अधिक वैल्यू वाले नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) प्रोजेक्ट, Bored Ape Yacht Club को क्रिएट करने वाले क्रिप्टो स्टार्टअप Yuga Labs अब अपना क्रिप्टो टोकन ApeCoin लॉन्च कर रहा है। यह टोकन Yuga Labs से अलग होगा और इसे ApeCoin DAO (डीसेंट्रलाइज्ड ऑटोनॉमस ऑर्गनाइजेशन) कंट्रोल करेगी। यह BAYC इकोसिस्टम पर काम करेगा। इसके एडमिनिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी APE Foundation के पास होगी।  

Yuga Labs ने ट्विटर पर बताया है कि APE की कुल सप्लाई का 62 प्रतिशत कम्युनिटी को एलोकेट किया जाएगा। ApeCoin का शुरुआत में इस्तेमाल Yuga Labs के लिए इन-गेम टोकन के तौर पर किया जाएगा और बाद में इसकी सेल्स को विभिन्न डिजिटल और अन्य प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए होगा। प्रत्येक टोकन से एक वोट मिलेगा जिससे इसके होल्डर्स आगामी वेंचर्स पर अपनी राय दे सकेंगे। ApeCoin के लिए Yuga Labs की वेबसाइट के अनुसार, केवल एक अरब ApeCoin क्रिएट किए जाएंगे और 9.75 प्रतिशत Yuga Labs के पास रहेंगे। इसके अलावा 14 प्रतिशत लॉन्च में योगदान देने वालों, 8 प्रतिशत Yuga Labs के फाउंडर्स को मिलेंगे और 6.25 प्रतिशत चिंपाजी के संरक्षण के लिए काम करने वाली Jane Goodall Legacy Foundation को डोनेट किए जाएंगे। 
Advertisement

कुल एलोकेशन का 15 प्रतिशत Bored Ape और Mutant Ape NFT होल्डर्स को मिलेगा। कुल सप्लाई का 47 प्रतिशत APE Ecosystem Fund के हिस्से के तौर पर सामान्य लोगों को जारी किया जाएगा। Yuga Labs को ApeCoin के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों पर ट्रेड होने की उम्मीद है। 

Bored Ape Yacht Club ने हाल ही में यूक्रेन के ऑफिशियल Ethereum वॉलेट में 10 लाख डॉलर (लगभग 7.5 करोड़ रुपये) का डोनेशन दिया था। यूक्रेन पर पिछले महीने के अंत में रूस के हमले के बाद से दुनिया भर से यूक्रेन को मदद मिल रही है। कई देशों के साथ ही अज्ञात क्रिप्टो ट्रेडर्स ने भी यूक्रेन को मदद दी है। यूक्रेन सरकार ने पहले Bitcoin, Ethereum, Tether, and Polkadot में डोनेशन मांगी थी। इसके बाद डोनेशन के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का दायरा बढ़ाकर इसमें Dogecoin, TRON, Solana और NFT को भी शामिल किया गया था। यूक्रेन में नागरिकों के लिए इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांजैक्शन सीमित कर दी गई हैं। इस वजह से लोग अब करेंसी को बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टो टोकन में बदल रहे हैं। इससे पिछले कुछ दिनों में क्रिप्टो मार्केट में ट्रांजैक्शंस में बढ़ोतरी हुई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bored Ape, NFT, Yuga Labs, Projects, Ukraine, Sales
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  2. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  6. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.