Bitcoin में गिरावट, Ether को PoS पर आगे बढ़ने का मिल रहा फायदा

Bitcoin के प्राइस में गुरुवार को काफी तेजी आई थी और यह लगभग 2.45 प्रतिशत बढ़ा था। हालांकि, शुक्रवार को यह 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 18 मार्च 2022 14:12 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन के लिए यह अच्छा सप्ताह रहा है
  • प्रूफ-ऑफ-स्टेक का Ether के प्राइस पर पॉजिटिव असर होने की उम्मीद थी
  • यूरोपियन यूनियन के रेगुलेटर्स की क्रिप्टो मार्केट पर आशंकाएं बरकरार हैं

पिछले एक दिन में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू 0.36 प्रतिशत कम हुई है

पिछले कुछ दिनों में क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी पर शुक्रवार को रोक लगती दिखी। सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में गुरुवार को काफी तेजी आई थी और यह लगभग 2.45 प्रतिशत बढ़ा था। हालांकि, शुक्रवार को यह 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन का प्राइस 42,044 डॉलर (लगभग 32 लाख रुपये) है।

इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन के प्राइस ने 40,000 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) को पार किया था और यह 40,490 डॉलर (लगभग 31 लाख रुपये) तक गया था। CoinGecko के डेटा के अनुसार, बिटकॉइन के लिए यह अच्छा सप्ताह रहा है और सप्ताह-दर-सप्ताह आधार पर इसमें लगभग 2.8 प्रतिशत की तेजी आई। Ether के लिए सप्ताह इससे भी अच्छा रहा। CoinSwitch Kuber पर इसका प्राइस 2,882 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 2,778 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) का था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस पिछले एक दिन में 0.83 प्रतिशत चढ़ा है।  
Advertisement

Ethereum के डिवेलपर्स ने Kiln टेस्टनेट पर ब्लॉकचेन और कंसेंसस लेयर्स को सफलता से मर्ज किया है। क्रिप्टो मार्केट से जुड़े लोगों को प्रूफ-ऑफ-स्टेक का Ether के प्राइस पर पॉजिटिव असर होने की उम्मीद थी। CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि इसकी वैल्यू पिछले एक सप्ताह में 6.5 प्रतिशत बढ़ी है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, पिछले एक दिन में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू 0.36 प्रतिशत कम हुई है। Terra, Cardano, Solana और Polkadot में गिरावट आई, जबकि Avalanche, Stellar, Uniswap, और Binance Coin में बढ़ोतरी हुई। मीम कॉइन Shiba Inu और Dogecoin में गुरुवार तक आई तेजी थी लेकिन शुक्रवार को इनमें गिरावट रही। Shiba Inu का प्राइस पिछले एक दिन में लगभग 2.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 0.000023 डॉलर (लगभग 0.0017 रुपये) और Dogecoin का 1.79 प्रतिशत घटकर 0.12 डॉलर (लगभग 9 रुपये) पर था। क्रिप्टो मार्केट में हाल के दिनों में आई तेजी यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले की तेजी के जैसी थी, जिसमें मार्केट तेजी से चढ़ा था और उसके बाद इसमें बहुत जल्दी गिरावट भी आई थी। यूरोपियन यूनियन के रेगुलेटर्स की क्रिप्टो मार्केट को लेकर आशंकाएं बरकरार हैं। इनका कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी में रिस्क अधिक हैं और इनमें इनवेस्टमेंट करने वालों को पूरी रकम गंवाने के लिए तैयार रहना चाहिए। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Market, Crypto, Bitcoin, POS, Value, Ether, Positive, EU
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.