Bitcoin ट्रांजैक्शन से पेमेंट फर्म Square की चांदी, 60% तक बढ़ा कुल मुनाफा

30 सितम्बर को खत्म हुई तिमाही के लिए Square ने रिपोर्ट जारी कर कहा है कि इसे 1.13 बिलियन डॉलर (लगभग 8.3 हजार करोड़ रु) का ग्रॉस प्रोफिट हुआ है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 14:10 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का ग्रॉस पेमेंट वॉल्यूम 27% बढ़कर लगभग 27.4 हजार करोड़ रु हो गया।
  • BTC रैली से कंपनी की इन्वेस्टमेंट लगभग 3,526 करोड़ रु तक बढ़ गई।
  • Square के पास लगभग 8,027 बिटकॉइन हैं।

Dorsey ने खुले तौर पर बिटकॉइन को सपोर्ट किया है।

Square पेमेंट फर्म ने एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि तीसरी तिमाही में उसके कुल मुनाफे में 60 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बढ़ोत्तरी इसकी पीयर-टू-पीयर पेमेंट सर्विस Cash App में बिटकॉइन ट्रांजेक्शन बढ़ जाने से हुई है। Square एक पेमेंट फर्म है जिसने Afterpay नामक कंपनी को एक्वायर किया हुआ है। Afterpay कंपनी buy now, pay later (अभी खरीदें, बाद में पेमेंट करें) की सुविधा देती है। Square ने Afterpay को 29 बिलियन डॉलर (लगभग 2.15 लाख करोड़ रु) में खरीदा था। अब 30 सितम्बर को खत्म हुई तिमाही के लिए इसने रिपोर्ट जारी कर कहा है कि इसे 1.13 बिलियन डॉलर (लगभग 8.3 हजार करोड़ रु) का ग्रॉस प्रोफिट हुआ है। 

Cash App ने Bitcoin में 1.82 बिलियन डॉलर (लगभग 13.5 हजार करोड़ रु) का रिवेन्यू जेनरेट किया है जो कि इसके पिछले साल के रिवेन्यू से 11 प्रतिशत अधिक है।  वहीं सैन फ्रांसिस्को स्थित Square ने कहा कि पिछली तिमाही से बिटकॉइन रिवेन्यू और ग्रॉस प्रोफिट में कमी आई क्योंकि क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में स्टेबिलिटी ने ट्रेडिंग एक्टिविटी को कम कर दिया। खबर लिखने के समय भारत में बिटकॉइन की कीमत 52.73 लाख रुपये थी। 

Twitter के बॉस जैक डोर्सी के नेतृत्व वाली इस कंपनी को पिछले एक साल में उन लोगों से फायदा हुआ है जो महामारी के कारण घर पर रहे और ई-कॉमर्स की डिमांड में बढ़ोत्तरी हो गई।  इसका ग्रॉस पेमेंट वॉल्यूम (जो Cash App पर हुए ट्रांजेक्शन्स का एक मापक है) 27 प्रतिशत बढ़कर 3.7 बिलियन डॉलर (लगभग 27.4 हजार करोड़ रु) पर पहुंच गया। इसका टोटल नेट रिवेन्यू 27 प्रतिशत बढ़कर 3.84 बिलियन (लगभग 28.5 हजार करोड़ रु) पर पहुंच गया। 

Dorsey ने खुले तौर पर बिटकॉइन को सपोर्ट किया है। अभी हाल ही में आई बिटकॉइन रैली ने Square की 220 मिलियन डॉलर (लगभग 1,650 करोड़ रु) की इन्वेस्टमेंट को बढ़ाकर 470 मिलियन डॉलर (लगभग 3,526 करोड़ रु) कर दिया। उस वक्त बिटकॉइन की कीमत 62 हजार डॉलर (लगभग 46.52 लाख रुपये) पर चल रही थी।  
Advertisement

Bitcoin Magazine की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्क्वायर के पास लगभग 8,027 बिटकॉइन हैं, जिन्हें 220 मिलियन डॉलर के कुल पर्चेज प्राइस पर लिया गया है। प्रति बिटकॉइन का एवरेज प्राइस 27,407 डॉलर (रु. 20.56 लाख) है, जिसमें फीस और खर्च शामिल हैं।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.