बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा, Ether और Solana में तेजी

Ether का प्राइस 2.63 प्रतिशत बढ़कर 3,467 डॉलर पर था। पिछले सप्ताह Ether ने भी 3,950 डॉलर के साथ हाई लेवल बनाया था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 17:12 IST
ख़ास बातें
  • Ether का प्राइस 2.63 प्रतिशत बढ़कर 3,467 डॉलर पर था
  • Avalanche, Solana, Binance Coin, Polkadot में भी तेजी है
  • क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है

हाल ही में बिटकॉइन ने अपना उच्च स्तर बनाया था

क्रिप्टो मार्केट की सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को मामूली बढ़ोतरी हुई। इसका प्राइस 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,180 डॉलर पर था। हालांकि, पिछले सप्ताह शुक्रवार से इसका प्राइस लगभग 1,585 डॉलर घटा है। हाल ही में बिटकॉइन ने अपना उच्च स्तर बनाया था। 

Ether का प्राइस 2.63 प्रतिशत बढ़कर 3,467 डॉलर पर था। पिछले सप्ताह Ether ने भी 3,950 डॉलर के साथ हाई लेवल बनाया था। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट को नहीं घटाने के फैसले से बिटकॉइन और Ether सहित कई क्रिप्टोकरेंसीज पर प्रेशर है। Avalanche, Solana, Binance Coin, Polkadot, Chainlink, Tron और Polygon के प्राइसेज बढ़े हैं। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.16 प्रतिशत बढ़कर 2.58 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX की मार्केट टीम ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में तेजी के ट्रेंड की पुष्टि के लिए इसके 50 EMA 4H पर दोबारा पहुंचने की जरूरत है। इस सप्ताह अमेरिका में फेडरल रिजर्व के फंड्स रेट और FOMC के इकोनॉमिक पूर्वानुमानों से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी हो सकती है।" क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने कहा, "पिछले सप्ताह Solana ने अच्छा प्रदर्शन किया है और यह 200 डॉलर से अधिक के अपने उच्च स्तर की ओर बढ़ रहा है।" 

देश में इस सेक्टर के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। पिछले सप्ताह वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता। हाल ही में क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेक्टर को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण ने कहा था, "सरकार का हमेशा यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स को ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई है। इन ETF में फंडिंग लगातार बढ़ रही है। इससे पहले कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कहा था कि स्टॉक मार्केट से बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स का रुख क्रिप्टो की ओर हो सकता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.