Bitcoin अगस्त महीने के बाद पहली बार पहुंचा लगभग Rs 37 लाख के पार!

मंगलवार को बिटकॉइन की कीमत 4.35 प्रतिशत बढ़ गई। दुनिया की सबसे कीमती क्रिप्टोकरेंसी वर्तमान में 38,15,086 रुपये (लगभग 51,160 डॉलर) पर ट्रेड कर रही है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2021 20:08 IST
ख़ास बातें
  • इन दिनों दुनिया के कई हिस्सों में बिटकॉइन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
  • यूएस के मियामी शहर ने अपना पहला देशी क्रिप्टो कॉइन भी जारी किया।
  • इसे "MiamiCoin" कहा जाता है जो बिटकॉइन टेक्नोलॉजी पर आधारित है।

अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी में ग्रीन कलर ही हावी रहा और ईथर ने भी बढ़त दर्ज की।

क्रिप्टोकरेंसी एक्टिविटी पर चीन के बैन लगाने के बाद एक सप्ताह से अधिक समय तक बाजार में अस्थिरता बनी रही। अब इसके बाद मंगलवार को बिटकॉइन की कीमत 4.35 प्रतिशत बढ़ गई। दुनिया की सबसे कीमती क्रिप्टोकरेंसी वर्तमान में 38,15,086 रुपये (लगभग 51,160 डॉलर) पर ट्रेड कर रही है। 22 अगस्त, 2021 के बाद यह पहली बार है जब बिटकॉइन 50,000 डॉलर का आंकड़ा पार करने में कामयाब हुआ है। क्रिप्टोकरेंसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में ही पॉजीटिव रिकवरी रिजल्ट दिखाना शुरू कर दिया था। सोमवार, 4 अक्टूबर को बिटकॉइन 36,53,453 रुपये (लगभग 49,285 डॉलर) पर ओपन हुआ था। 

Gadget 360 के cryptocurrency price tracker में अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी में ग्रीन कलर ही हावी रहा और ईथर ने भी बढ़त दर्ज की। इसमें 0.84 प्रतिशत की मामूली बढ़त हुई और यह 2,61,161 रुपये (लगभग 3,502 डॉलर) पर ओपन हुआ। इथेरियम ब्लॉकचेन-आधारित यह क्रिप्टोकरेंसी भी मार्केट की लहरों का शिकार हो गई और पिछले सप्ताह इसने बढ़त की बजाय गिरावट ज्यादा बार दर्ज की थी। उदाहरण के लिए, एक दिन पहले ईथर की कीमत में 2.16 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी।

मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin ने अपना ट्रेड हल्की बढ़त के साथ शुरू किया और यह 11.19% की बढ़ोत्तरी के साथ अब 18.60 रुपये (लगभग 0.25 डॉलर) पर ट्रेड कर रही है। 
"नया सप्ताह क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेजी के साथ शुरू हुआ। पिछले 24 घंटों में अधिकांश टॉप क्रिप्टोकरेंसी का एक स्टेबल सेशन था। कुल ट्रेड वॉल्यूम में लगातार वृद्धि के साथ स्टेबिलिटी जाहिर तौर पर मार्केट के लिए एक पॉजीटिव संकेत है।” क्रिप्टो-इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर एडुल पटेल ने गैजेट्स 360 को बताया।
Advertisement

पूर्व NSA व्हिसलब्लोअर एडवर्ड स्नोडेन के अनुसार, क्रिप्टो-एक्टिविटी पर चीन के बैन ने बिटकॉइन को मजबूत बना दिया। बिटकॉइन फैन्स को उम्मीद थी कि चीन के क्रिप्टो-क्रैकडाउन के बाद क्रिप्टोकरेंसी जल्द ही ठीक हो जाएगी। अब वे वर्तमान के आंकड़ों से सही साबित भी हुए हैं।

इस बीच हाल के दिनों में दुनिया के कई हिस्सों में बिटकॉइन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया है।
Advertisement
इससे पहले सितंबर में, मध्य अमेरिकी देश अल साल्वाडोर ने बिटकॉइन को अमेरिकी डॉलर के साथ एक लीगल टेंडर बना दिया था - जो कि देश की ऑफिशिअल करेंसी है।
यूएस के मियामी शहर ने अपना पहला देशी क्रिप्टो कॉइन भी जारी किया जिसे "MiamiCoin" कहा जाता है। यह बिटकॉइन टेक्नोलॉजी पर आधारित है।
Advertisement

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrecny News
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.