'रिटायरमेंट के लिए Bitcoin है बेस्ट ऑप्शन'

सेलर ने यह भी बताया कि कंपनी Fidelity Investments के साथ काम करना चाहती है ताकि अपने कर्मचारियों के लिए बिटकॉइन रिटायरमेंट 401(k) अकाउंट्स की सुविधा दे सके।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 11:46 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टकरेंसी बिटकॉइन के साथ जोखिम बहुत कम है- सेलर
  • बिजनेस इंटेलिजेंस, मोबाइल सॉफ्टवेयर सर्विस देती है MicroStrategy
  • 28 अप्रैल को बिटकॉइन की कीमत में हल्का इजाफा देखा गया है।

पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन ने कीमत में 2 प्रतिशत के करीब इजाफा किया है।

MicroStrategy के को-फाउंडर और चीफ Michael J. Saylor ने बिटकॉइन को लेकर कहा है कि यह एक ऐसा एसेट है जो रिटायरमेंट के लिए सबसे बेहतर है। सेलर ने यह भी कहा कि अगर तुलना करें तो बिटकॉइन बाकी सभी पॉपुलर ट्रेडिशनल एसेट क्लास, सोना, स्टॉक और बोन्ड के मुकाबले इनवेस्टमेंट के लिए सबसे बेहतर चॉइस है। 

CNBC को दिए एक इंटरव्यू में सेलर ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टकरेंसी बिटकॉइन के साथ जोखिम बहुत कम है। यह दूसरे ट्रेडिशनल एसेट्स से कहीं अधिक सुरक्षित है। यही खूबियां हैं जो इसे रिटायरमेंट के लिए सबसे बेहतर विकल्प बनाती हैं। यानि कि अगर आप अपने रिटायरमेंट के समय में बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट उसके लिए बेस्ट ऑप्शन है।  

इसके अलावा, बिजनेस इंटेलिजेंस, मोबाइल सॉफ्टवेयर और क्लाउड बेस्ड सर्विस देने वाली कंपनी के को-फाउंडर ने बताया कि कंपनी Fidelity Investments के साथ काम करना चाहती है ताकि अपने कर्मचारियों के लिए बिटकॉइन रिटायरमेंट 401(k) अकाउंट्स की सुविधा दे सके। यानि कि कंपनी के कर्मचारियों के पास अपने 401(k) अकाउंट्स में BTC को रखने की भी एक्सेस होगी। 

फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स (Fidelity Investments) एक प्रमुख फाइनेंशिअल सर्विसेज कंपनी है। यह अमेरिका में सबसे बड़ी 401(k) प्लान देने वाली कंपनी है जो 2068 खरब रुपये के एसेट्स का मैनेजमेंट करती है। 
Advertisement

Bitcoin के लिए सेलर का विश्वास इसकी पॉपुलरिटी से सरोकार रखता है, क्योंकि बाकी सभी एसेट्स के मुकाबले निवेशक इस क्रिप्टोकरेंसी पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। मार्केट कैप में सबसे बड़ी होने के साथ-साथ बिटकॉइन दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी है। 
Advertisement

बिटकॉइन की वर्तमान स्थिति की बात करें तो, पिछले कई दिनों से इसकी कीमत में हल्की गिरावट देखी जा रही है। आज, यानि 28 अप्रैल को बिटकॉइन की कीमत में हल्का इजाफा देखा गया है। खबर लिखे जाने के समय तक इसकी कीमत भारत में 31.9 लाख रुपये पर चल रही थी। पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन ने कीमत में 2 प्रतिशत के करीब इजाफा किया है। 
इसी बीच, सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin को कानूनी दर्जा देने वाले पहले देश El Salvador को इसका इस्तेमाल बढ़ाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस देश की जनसंख्या का बड़ा हिस्सा क्रिप्टो पेमेंट्स का इस्तेमाल नहीं कर रहा है। हालांकि, कारोबारियों को बिटकॉइन में पेमेंट्स के बढ़ने की उम्मीद है। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.