बिटकॉइन में बढ़ी कंपनियों की दिलचस्पी, MicroStrategy की 4 अरब डॉलर से ज्यादा की खरीदारी

कंपनी की बिटकॉइन की कुल होल्डिंग बढ़कर लगभग 3,31,200 बिटकॉइन की हो गई है। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बताया था कि वह शेयर्स की बिक्री कर फंड जुटा रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 23:13 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में ट्रंप की जीत के बाद से Bitcoin का प्राइस नए हाई बना रहा है
  • कंपनी ने 51,780 बिटकॉइन 88,627 डॉलर प्रति बिटकॉइन के प्राइस पर खरीदे हैं
  • पिछले चार वर्षों में इस कंपनी का शेयर में 2,000 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है

इस महीने की शुरुआत में भी कंपनी ने बिटकॉइन में बड़ी खरीदारी की थी

अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में तेजी जारी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस भी नए हाई बना रहा है। बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy ने इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में अपनी होल्डिंग को बढ़ाया है। 

माइक्रोस्ट्रैटेजी ने सोमवार को बताया कि उसने 51,780 बिटकॉइन 88,627 डॉलर प्रति बिटकॉइन के औसत प्राइस पर खरीदे हैं। इसके लिए कंपनी ने लगभग 4.6 अरब डॉलर का खर्च किया है। इस महीने की शुरुआत में भी कंपनी ने बिटकॉइन में बड़ी खरीदारी की थी। यह एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर के सेगमेंट में यह मजबूत स्थिति रखती है। कंपनी की बिटकॉइन की कुल होल्डिंग बढ़कर लगभग 3,31,200 बिटकॉइन की हो गई है। कंपनी ने बताया था कि वह शेयर्स की बिक्री कर फंड जुटा रही है। 
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने लगभग 27,200 बिटकॉइन खरीदने में दो अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किए थे। कंपनी के चेयरमैन, Michael Saylor ने इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज के तौर पर बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। यह कंपनी शुरुआत में कैश के बदले बिटकॉइन खरीदती थी। इसके बाद से माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बिटकॉइन खरीदने के लिए शेयर्स और कन्वर्टिबल डेट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर रही है। पिछले चार वर्षों में इस अमेरिकी कंपनी के शेयर में 2,000 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 700 प्रतिशत बढ़ा है। 

ट्रंप ने चुनावी मैदान में दोबारा उतरने के बाद डिजिटल एसेट्स का समर्थन करना शुरू कर दिया था। उन्होंने दुनिया में अमेरिका को क्रिप्टो राजधानी बनाने का भी वादा किया था। ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने और बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का भी संकेत दिया था। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है। ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का भी योगदान होने का अनुमान है। अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में ट्रंप की अगुवाई में नई सरकार कार्यभार संभालेगी। इस सरकार के एजेंडा में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए कानून बनाना भी शामिल हो सकता है। हालांकि, इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशंस लागू करने की आशंका नहीं है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.