बिटकॉइन में तूफानी तेजी, एक दिन में प्राइस 971 डॉलर बढ़ा

यह पिछले दो सप्ताह में इसके प्राइस में एक दिन की सबसे अधिक तेजी है। बिटकॉइन का प्राइस बढ़कर 28,175 डॉलर पर पहुंच गया

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2023 17:29 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस बढ़कर 28,175 डॉलर पर पहुंच गया
  • यह पिछले दो सप्ताह में इसके प्राइस में एक दिन की सबसे अधिक तेजी है
  • Ether का प्राइस 1.56 प्रतिशत बढ़कर 1,588 डॉलर पर था

इस सबसे अधिक मार्केट वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी में एक गलत दावे के कारण तेजी आई थी

मार्केट कैपिटलाइजेशन में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 3.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। यह पिछले दो सप्ताह में इसके प्राइस में एक दिन की सबसे अधिक तेजी है। बिटकॉइन का प्राइस बढ़कर 28,175 डॉलर पर पहुंच गया। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू 971 डॉलर बढ़ी है। 

बिटकॉइन में तेजी का बड़ा कारण क्रिप्टो से जुड़ी रिपोर्ट प्रकाशित करने वाले CoinTelegraph का यह गलत दावा था कि बिटकॉइन स्पॉट ETF को स्वीकृति मिल गई है। हालांकि, एसेट मैनेजमेंट फर्म BlackRock ने इस रिपोर्ट को गलत करार दिया। इसके बाद CoinTelegraph को इसे लेकर स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 1.56 प्रतिशत बढ़कर 1,588 डॉलर पर पहुंच गया। पिछले एक दिन में इसके प्राइस में 26 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा Binance Coin, Ripple, Solana, Cardano, Polygon, Tron, Litecoin, Bitcoin Cash और Monero के प्राइस में भी तेजी थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो मार्केट का वैल्यूएशन 0.85 प्रतिशत बढ़कर 1.09 लाख करोड़ डॉलर हो गया। 
Advertisement

CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन से जुड़ी  CoinTelegraph की एक गलत पोस्ट X पर आने के बाद इसका प्राइस 30,000 डॉलर की ओर बढ़ा था। इसके बाद BlackRock और अन्य एंटिटीज के तुरंत इस दावे को गलत बताने से CoinTelegraph को गलत जानकारी देने के लिए माफी मांगनी पड़ी। इससे बिटकॉइन का प्राइस वापस 28,000 डॉलर से कुछ अधिक पर आ गया।" 

बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट आई थी। क्रिप्टो से जुड़े स्कैम बढ़ने से भी इनवेस्टर्स ने इस मार्केट से दूरी बनाई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स इस सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे इस मार्केट में इनवेस्टर्स की संख्या बढ़ सकती है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  3. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  4. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  5. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  7. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  8. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  9. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  10. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.