Cryptocurrencies Price in India Today: जानें Bitcoin, Ether, Solana सहित सभी क्रिप्टोकरेंसी के लेटेस्ट प्राइस

Cryptocurrencies Price in India Today: Cardano, Solana, Avalanche, Polygon, Terra, Binance Coin, Cosmos, Polkadot, और Chainlink सभी की वैल्यू डाउन हुई है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 9 फरवरी 2022 18:54 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत $46,170 (लगभग 35 लाख रुपये) थी
  • ईथर की कीमत $3,081 (लगभग 2.5 लाख रुपये) प्रति टोकन थी
  • Uniswap को पिछले 24 घंटों में 8% की गिरावट के साथ हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Cryptocurrencies Price in India Today: BTC की कीमत पिछले 24 घंटों में 1.35% गिरी है

Cryptocurrencies Price in India Today: बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। 8 फरवरी को $45,500 (लगभग 35 लाख रुपये) तक पहुंचने के बाद, बिटकॉइन आज गिरता नज़र आया। पिछले 24 घंटों में, दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई है। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत $46,170 (लगभग 35 लाख रुपये) थी।

इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, BTC की कीमत (BTC price today) पिछले 24 घंटों में 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,429 डॉलर (लगभग 32.5 लाख रुपये) थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन की वैल्यू 12% से अधिक बढ़ी है।
Advertisement

वहीं, Ether ने ग्लोबल एक्सचेंज्स पर $3,000 (लगभग 2 लाख रुपये) का आंकड़ा पार रखा है। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $3,266 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर पिछले 24 घंटों में 2.36 प्रतिशत की गिरावट के बाद क्रिप्टो की कीमत $3,081 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी। CoinGecko डेटा से पता चलता है कि एक हफ्ते पहले ईथर की कीमत की तुलना में दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी लगभग 11% बढ़ी है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि अधिकांश लोकप्रिय altcoins की कीमतों में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। Cardano, Solana, Avalanche, Polygon, Terra, Binance Coin, Cosmos, Polkadot, और Chainlink सभी की वैल्यू डाउन हुई है, जबकि Uniswap पिछले 24 घंटों में 8% की गिरावट के साथ आज के दिन सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज करने वाला टोकन बना है।
Advertisement

पिछले कुछ घंटे SHIB और DOGE के लिए भी अच्छे नहीं रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 5.4 प्रतिशत की गिरावट के बाद डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) $0.16 (लगभग 12 रुपये) थी, जबकि शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India today) $0.000033 (लगभग 0.0025 रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 9 प्रतिशत की गिरावट है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  4. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  9. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  10. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.