रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच Bitcoin, Ether सहित क्रिप्टो मार्केट ने किया बाउंस बैक, जानें लेटेस्ट प्राइस

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि सभी पॉपुलर डिज़िटल टोकन आज प्रॉफिट में ट्रेड कर रहे हैं। Avalanche, Terra, Polygon, Polkadot, Cardano, और Solana सभी लाभ में हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 25 फरवरी 2022 17:10 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, Bitcoin की भारत में कीमत $40,709 (लगभग 31 लाख रुपये) थी
  • Ether $2,723 (लगभग 2 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • Avalanche, Terra, Polygon, Polkadot, Cardano, और Solana सभी प्रॉफिट में

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 31 लाख रुपये है

यूक्रेन पर रूस द्वारा हमला (Russia-Ukraine War) करने के बाद पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में जबरदस्त गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन अब तस्वीर बदल रही है और सभी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में सुधार दिखाई दे रहा है। कई निवेशकों का अनुमान है कि आने वाले समय में मार्केट में फिर से गिरावट देखी जा सकती है, लेकिन वर्तमान की बात करें, तो दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी ने वापस 10.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी है। हालांकि, कल तक बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) 7% की गिरावट देखी गई थी। खबर लिखते समय तक, भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) $40,709 (लगभग 31 लाख रुपये) थी।

इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटों में 11.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ $38,773 (लगभग 29 लाख रुपये) थी। CoinGecko के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन की कीमत में यह 4.9 फीसदी की गिरावट है।

मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether ने भी यूक्रेन पर हमले के बाद अचानक गिरावट दर्ज की थी, लेकिन पिछले 24 घंटों में भारी वापसी करने में कामयाब रहा। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $2,723 (लगभग 2 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर यह प्रति टोकन $2,607 पर ट्रेड हो रहा था, जो पिछले 24 घंटों में 9.77 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि सभी पॉपुलर डिज़िटल टोकन आज प्रॉफिट में ट्रेड कर रहे हैं। Avalanche, Terra, Polygon, Polkadot, Cardano, और Solana सभी लाभ में हैं।
Advertisement

मीम कॉइन Shiba Inu और Dogecoin दोनों पिछले 24 घंटों में बढ़े हैं। जहां एक ओर पिछले 24 घंटे में 5.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद वर्तमान में DOGE $0.13 (लगभग 10 रुपये) में ट्रेड हो रहा है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 5.83 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ SHIB की कीमत $0.00025 (लगभग 0.002) है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.