32,000 डॉलर तक लुढ़का Bitcoin, नहीं सुधर रहे क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट के हालात

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) भी मुनाफे से दूर दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 10 मई 2022 14:12 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने 7.73 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया
  • ग्‍लोबल आर्थिक मंदी के कारण डिजिटल संपत्ति के क्षेत्र में निवेश घट रहा है
  • शीबा इनु और डॉजकॉइन भी कोई फायदा दर्ज नहीं कर पाई हैं

वर्तमान में ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसी घाटे में हैं। इनमें Solana, Polkadot और Polygon भी शामिल हैं।

ओवरऑल क्रिप्‍टो मार्केट जो इस हफ्ते चार महीनों के निचले स्तर पर चला गया है, उसमें पिछले 24 घंटों में सुधार के कोई संकेत नहीं दिखाई दिए हैं। मंगलवार को दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) 7.73 फीसदी की महत्वपूर्ण गिरावट के साथ खुली। इंडियन एक्सचेंज CoinSwitch Kuber के अनुसार, वर्तमान में BTC की कीमत 32,839 डॉलर (लगभग 25 लाख रुपये) है। इंटरनेशनल क्रिप्‍टो एक्‍सचेंजों पर भी बिटकॉइन की कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है। Binance, CoinMarketCap और Coinbase जैसे एक्सचेंजों पर 8.80 फीसदी तक की गिरावट दर्ज करते हुए BTC का मूल्‍य 30,698 डॉलर (लगभग 23 लाख रुपये) पर पहुंच गया है। 

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) भी मुनाफे से दूर दिखाई दे रही है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि 4.80 फीसदी के नुकसान के बाद इसकी कीमत 2,473 डॉलर (लगभग 1.90 लाख रुपये) के आसपास आ गई है। 
Advertisement

ग्‍लोबल आर्थिक मंदी के कारण डिजिटल संपत्ति के क्षेत्र में निवेश घट रहा है। वहीं, क्रिप्टो कम्‍युनिटी को उम्मीद है कि डिजिटल असेट्स मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव में कारगर है। इसके बाद भी क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर जोखिम और अस्थिरता की धारणा बरकरार है। 

वर्तमान में ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसी घाटे में हैं। इनमें Solana, Polkadot और Polygon भी शामिल हैं। मीम कॉइंस के रूप में चर्चित शीबा इनु और डॉजकॉइन भी कोई फायदा दर्ज नहीं कर पाई हैं। टीथर और यूएसडी कॉइन में थोड़ा लाभ हुआ है, पर बिनेंस यूएसडी जैसे स्‍टेबल कॉइन ने नुकसान दर्ज किया है। 
Advertisement

अमेरिका द्वारा डेली पेमेंट्स को रेगुलेट करने पर ध्यान केंद्रित करने के बावजूद स्‍टेबलकॉइंस को घाटा उठाना पड़ा है। एक नए ट्रस्ट अधिनियम के अनुसार, वे स्थिर मुद्राएं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़ी हैं, उन्हें अमेरिका के फाइनेंशियल सिस्‍टम्‍स में शामिल किया गया है। 
Advertisement

दुनिया भर में Web3 अपनाने के ट्रेंड को देखते हुए इंडस्‍ट्री एक्‍सपर्ट, डिजिटल संपत्ति के फ्यूचर में बेहतरी की भविष्‍यवाणी कर रहे हैं। हाल ही में मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया है कि इंस्टाग्राम इस सप्ताह से NFT इंटीग्रेशन को टेस्‍ट कर रहा है। दुनिया की बड़ी टेक कंपनी गूगल ने भी क्रिप्टो की बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने के लिए हाल ही में अपनी वेब 3 टीम लॉन्च की है। 

दूसरी ओर, क्रिप्टोकरेंसी का कुल मार्केट कैप 1.43 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 1,10,68,934 करोड़ रुपये) पर आ गया है, जो एक बड़ी गिरावट है। CoinMarketCap के अनुसार, 6 मई को क्रिप्‍टो मार्केट कैप 1.66 ट्रिलियन डॉलर था। 31 मार्च को यह 2.14 ट्रिलियन डॉलर के स्‍तर तक पहुंच गया था। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, cryptocurency, Bitcoin, Ether, dogecoin, shiba inu
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  3. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
  4. '10 सालों में AI इंसानों को खत्म कर देगा', Anthropic रिसर्चर ने दी चेतावनी, छोड़ी नौकरी!
  5. iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
  6. PhonePe से अब विदेशों में करें VISA पेमेंट! नहीं पड़ेगी कार्ड की जरूरत, बना भारत का पहला ऐप
  7. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  8. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  9. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  10. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.