Bitcoin में सुस्‍ती Ether में तेजी, जानें अन्य क्रिप्टो का हाल

ईथर 1.39 फीसदी बढ़कर 1,620 डॉलर (लगभग 1.30 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 23 अगस्त 2022 13:32 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया की दोनों टॉप क्रिप्टो ने हाल के दिनों में बड़ी गिरावट देखी है
  • माइनर्स के अत्यधिक बिकवाली के दबाव से BTC की कीमतों में गिरावट आई है
  • डॉजकॉइन और शीबा इनु को भी कीमतों में नुकसान हुआ है

ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1.02 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 81,46,372 करोड़ रुपये) है, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.08 प्रतिशत बढ़ गया है।

अगस्त का महीना खत्‍म होने के करीब है और क्रिप्टो सेक्टर में अस्थिरता बढ़ रही है। मंगलवार को बिटकॉइन ने 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, बिटकॉइन वर्तमान में 21,292 डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है। दुनिया की इस सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी ने अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर भी कीमतों में गिरावट देखी है। बिनेंस और कॉइनबेस के अनुसार लगभग 0.70 प्रतिशत की गिरावट के बाद BTC की कीमतें 21,295 डॉलर (लगभग 17 लाख रुपये) के आसपास मंडरा रही हैं।

हालांकि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) ने नुकसान के मामले में बिटकॉइन को फॉलो नहीं किया। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ईथर 1.39 फीसदी बढ़कर 1,620 डॉलर (लगभग 1.30 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है।

गौरतलब है कि दुनिया की दोनों टॉप क्रिप्टोकरेंसी ने हाल के दिनों में कीमतों में बड़ी गिरावट देखी है। 17 अगस्त तक बिटकॉइन और ईथर 24,011 डॉलर (लगभग 19 लाख रुपये) और 2,064 डॉलर (लगभग 1.65 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहे थे। इंडस्‍ट्री एक्‍सपर्ट के अनुसार ऑपरेटिंग खर्चों का भुगतान करने के लिए लगभग 6,000 BTC बेचने वाले बिटकॉइन माइनर्स के अत्यधिक बिकवाली के दबाव से कीमतों में गिरावट आई है।

वापस लौटें कीमतों पर, तो टीथर, USD कॉइन, बिनेंस कॉइन, कार्डानो और सोलाना ने कीमतों में नुकसान देखा है। मीम कॉइंस के रूप में पॉपुलर डॉजकॉइन और शीबा इनु की कीमतों में भी गिरावट आई है। हालांकि कुछ कॉइंस मामूली फायदा पाने में कामयाब रही हैं। इनमें बिनेंस USD, रिपल, पोल्‍काडॉट, पॉलीगॉन और एवलांच शामिल हैं। 
Advertisement

CoinMarketCap के अनुसार, ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 1.02 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 81,46,372 करोड़ रुपये) है, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.08 प्रतिशत बढ़ गया है। 
Advertisement

इस बीच, सोशल मीडिया पर 'सर्पेंट' के खेल से जुड़े सिक्‍योरिटी रिसर्चर ने क्रिप्टो कम्‍युनिटी के मेंबर्स को क्रिप्टो-संबंधित योजनाओं पर अजनबियों के साथ जुड़ने से बचने की सलाह दी है। रिसर्चर ने हाल ही में सतर्क किया है कि ट्विटर पर स्कैमर्स द्वारा क्रिप्टो कम्‍युनिटी को निशाना बनाया जा रहा है। रिसर्चर ने चेतावनी दी है कि स्कैमर्स अपनी रणनीति के तहत वेबसाइटों की नकल तैयार कर रहे हैं, हैक किए गए वेरिफाइड अकाउंट्स के साथ-साथ फेक प्रोजेक्‍ट्स और एयरड्रॉप के वादों को ट्विटर के जरिए फैला रहे हैं और लोगों को अपने जाल में फंसाना शुरू कर चुके हैं। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.