Bitcoin का लगातार बढ़ना जारी, Ether और Shib inu को छोड़ दूसरे कॉइन्स ने किया निराश

पिछले सप्ताह Bitcoin की कीमत 56,000 डॉलर (लगभग 42 लाख रुपये) तक का आंकड़ा छूने के बाद सोमवार की सुबह भी निवेशकों के लिए अच्छी खबर लेकर आई।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2021 10:11 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन की तरह altcoin बड़ी चाल नहीं चल पा रहे हैं।
  • ईथर को छोड़ बाकी सभी की कीमत में 1-2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
  • बिटकॉइन जल्द ही नया रिकॉर्ड बना सकता है।

Cardano, Ripple, Polkadot और Uniswap के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

पिछले सप्ताह Bitcoin की कीमत 56,000 डॉलर (लगभग 42 लाख रुपये) तक का आंकड़ा छूने के बाद सोमवार की सुबह भी निवेशकों के लिए अच्छी खबर लेकर आई। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टो-एसेट की नजर अब एक नए रिकॉर्ड पर है। यदि पिछले सप्ताह की तरह ही इसकी ग्रोथ रेट बनी रहती है तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी कि यह सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक बार फिर से अपने ही सबसे बड़े रिकॉर्ड को तोड़ती हुई दिखाई देगी। 

Gadgets360 के cryptocurrency price tracker के आँकड़ों से यह पता चलता है कि बिटकॉइन की तरह altcoin बड़ी चाल नहीं चल पा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 0.73 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ ईथर की वैल्यू कमोबेश वही बनी रही। सप्ताह की शुरूआत ईथर ने 2,75,960 रुपये (लगभग 3,698 डॉलर) के साथ की। पिछले हफ्ते के आंकडों पर गौर करें तो बीते सप्ताह में इसने काफी बढ़त ली है। इथरियम ब्लॉकचेन से जुड़ी इस क्रिप्टोकरेंसी में अभी बिटकॉइन जैसी तेजी नहीं आई है। मगर इतना जरूर कहा जा सकता है कि क्रिप्टोकरेंसी चार्ट में पिछले कुछ दिनों से यह दूसरी सबसे बड़़ी क्रिप्टोकरेंसी अक्सर ग्रीन कलर में ही दिखाई दे रही है। 

पॉपुलर क्रिप्टो-कॉइन की लिस्ट में थोड़ा और नीचे Cardano, Ripple, Polkadot और Uniswap के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इन सभी की कीमत में 1 से 2 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जबकि डॉजकॉइन की कीमत में भी गिरावट जारी है। DOGE ने पिछले सप्ताह की शुरुआत में तेज उछाल के बाद आज 3.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.45 रुपये (लगभग 0.24 डॉलर) से ट्रेड शुरू किया। इस बीच 'Doge-killer' शीबा इनु 1.92 प्रतिशत की वृद्धि के साथ चढ़ना जारी है।

Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर एडुल पटेल कहते हैं, "पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो मार्केट ने लगातार बढ़त दर्ज की है। मार्केट कैप के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन अपनी विशाल रैली को लेकर लगातार आगे बढ़ती जा रही है। अगले 24 घंटों में इसका सेशन एक और फायदे भरी खबर लेकर आ सकता है। व्यापारियों को बाजार को करीब से देखना चाहिए क्योंकि RSI 62 पर है जबकि फिअर और ग्रीड इन्डेक्स 71 पर है।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.