Bitcoin, Ether में उछाल के साथ Crypto मार्केट में आज छाया हरा रंग, Dogecoin, Shiba Inu में भी बढ़त

बिटकॉइन के साथ-साथ ईथर ने भी आज उछाल खाया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 मार्च 2023 19:15 IST
ख़ास बातें
  • पिछले 24 घंटों में डॉजकॉइन की कीमत में 3.43 प्रतिशत की बढ़त
  • शिबा इनु का प्राइस 0.000929 रुपये पर
  • Cardano, Solana, Polygon जैसे टोकनों की कीमतों में भी उछाल

दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में उछाल के साथ अन्य पॉपुलर टोकन भी हरे रंग में नजर आए

Bitcoin पिछले काफी समय से 27 हजार डॉलर (लगभग 22 लाख रुपये) के करीब मंडरा रहा है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में हल्का सुधार देखा गया है। वर्तमान कीमत की बात करें तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट वैल्यू के हिसाब से 27,430 डॉलर (लगभग 22.2 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है जो कि इसका ग्लोबल प्राइस है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 22.6 लाख रुपये पर चल रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.32 प्रतिशत की बढ़त है। ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap, Coinbase और Binance पर यह 27 हजार डॉलर (लगभग 22 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। 

बिटकॉइन के साथ-साथ ईथर ने भी आज उछाल खाया। इसकी कीमत 1808 डॉलर (लगभग 1.49 लाख रुपये) पर पहुंच गई। भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार ईथर की कीमत वर्तमान में  1,49,454 रुपये पर चल रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 3.42 प्रतिशत की बढ़त है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज दो सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में उछाल के साथ अन्य पॉपुलर टोकन भी हरे रंग में नजर आ रहे हैं। Cardano, Solana, Polygon जैसे टोकनों की कीमतों में उछाल देखा गया है। वहीं Tether, USDC और Binance USD जैसे स्टेबल कॉइन्स में आज गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने के समय पर ये तीनों ही टोकन लाल रंग में नजर आ रहे थे। हालांकि यह गिरावट बेहद मामूली दर्ज की गई है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin और Shiba Inu पर नजर डालें तो दोनों ही क्रिप्टोकरेंसी आज हरे रंग में नजर आईं। पिछले 24 घंटों में डॉजकॉइन की कीमत में 3.43 प्रतिशत की बढ़त हो चुकी है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच के अनुसार, वर्तमान में यह भारत में 6.41 रुपये पर ट्रेड कर रहा है जबकि शिबा इनु का प्राइस 0.000929 रुपये पर है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.84% की बढ़त है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  2. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  6. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  8. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  9. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  10. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.