बिटकॉइन के साथ क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट, US में GDP डेटा से पहले मार्केट पर प्रेशर

बिटकॉइन का प्राइस 22,621 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू में लगभग 450 डॉलर की कमी हुई है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 जनवरी 2023 18:30 IST
ख़ास बातें
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू में लगभग 450 डॉलर की कमी हुई है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 5.80 प्रतिशत गिरा है
  • अमेरिका में GDP के आंकड़े गुरुवार को जारी होने हैं

पिछले एक दिन में क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 3.26 प्रतिशत घटकर 1.02 लाख करोड़ डॉलर पर है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को 2.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। इसका प्राइस 22,621 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की वैल्यू में लगभग 450 डॉलर की कमी हुई है। अमेरिका में GDP के आंकड़े गुरुवार को जारी होने हैं और उससे पहले मार्केट पर कुछ प्रेशर है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 5.80 प्रतिशत गिरा है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस लगभग 1,545 डॉलर पर था। इसके अलावा Binance Coin, Cardano, Solana, Polygon, Polkadot, और Litecoin में भी नुकसान था। प्रॉफिट वाले ऑल्टकाइन्स में Qtum और Flex शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 3.26 प्रतिशत घटकर 1.02 लाख करोड़ डॉलर पर है। 

क्रिप्टो इनवेस्टमेंट फर्म Mudrex के CEO और को-फाउंडर, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "अमेरिका में गुरुवार को GDP और शुक्रवार को कंज्यूमर सेंटीमेंट के आंकड़ों के आने से पहले मार्केट में कुछ गिरावट है।" CoinDCX की रिसर्च टीम ने कहा, "पिछले 15 दिनों में 1,000 से 10,000 तक बिटकॉइन रखने वाले व्हेल्स ने लगभग 1.5 अरब डॉलर के 64,638 बिटकॉइन खरीदे हैं।" मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में पिछले कुछ दिनों की तेजी से मार्केट में रिकवरी का संकेत मिल रहा है। 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, GDP, Bitcoin, Investors, Market, Consumer, Ether, Regulator, FTX, Exchange, Prices
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.