Binance के CEO ने कहा- मेरे पास एक डॉलर भी नहीं, सिर्फ क्रिप्‍टोकरेंसी रखता हूं

उन्‍होंने कहा कि मेरे पास डॉलर नहीं हैं। जो कुछ भी है वह क्रिप्टो में है। इसलिए जब मुझे पैसे खर्च करने की जरूरत होती है, तो मुझे क्रिप्‍टो का कुछ हिस्सा खर्च करना पड़ता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जून 2022 15:01 IST
ख़ास बातें
  • बिनेंस सीइओ क्रिप्‍टोकरेंसी के फ्यूचर को लेकर आश्‍वस्‍त हैं
  • उन्‍होंने इसे फ‍िएट करेंसी के मुकाबले ज्‍यादा बेहतर बताया है
  • कहा कि क्रॉस बॉर्डर पेमेंट्स से लेकर डोनेशन तक यह आसान है

उन्‍होंने कहा कि वह सभी क्रिप्टो में हैं। उन्‍हें इसे बेचने के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि यह उनका पैसा है।

क्रिप्‍टो मार्केट बीते कुछ महीनों से अस्थिरता का दौर देख रहा है। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) 30 हजार डॉलर के मार्क पर संघर्ष कर रही है। इस बीच ट्रेडिंग वॉल्‍यूम के लेवल पर दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्‍टो एक्‍सचेंज Binance के CEO, चांगपेंग झाओ (CZ) ने इस इंडस्‍ट्री को लेकर अपने दृष्टिकोण को दोहराया है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि यह संपत्ति निवेश के साथ-साथ एक करेंसी भी है। उन्‍होंने कहा कि हाल में देखी जा रही अस्थिरता के बावजूद क्रिप्टो का क्षेत्र बढ़ता रहेगा।

CNBC को दिए गए लेटेस्‍ट इंटरव्‍यू में बिनेंस सीईओ CZ ने बताया कि उनके पास कोई फ‍िएट करेंसी नहीं है यानी डॉलर्स नहीं है। उनके पास सिर्फ क्रिप्‍टो हैं। CZ ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी और फिएट करेंसी को इंटरचेंज नहीं किया जा सकता है, लेकिन डिजिटल करेंसी को चीजें खरीदने के लिए इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 
Advertisement

उन्‍होंने कहा कि मेरे पास डॉलर नहीं हैं। जो कुछ भी है वह क्रिप्टो में है। इसलिए जब मुझे पैसे खर्च करने की जरूरत होती है, तो मुझे क्रिप्‍टो का कुछ हिस्सा खर्च करना पड़ता है। उन्‍होंने कहा कि वह सभी क्रिप्टो में हूं। उन्‍हें इसे बेचने के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि यह उनका पैसा है। 

उन्‍होंने क्रिप्‍टो को फ‍िएट से बेहतर बताते हुए कहा कि क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए क्रिप्टोकरेंसी, फिएट की तुलना में ज्‍यादा उपयोगी है, क्योंकि यह बहुत सस्ती और तेज है। उन्‍होंने कहा कि जब डोनेशन की भी बात आती है, तो क्रिप्टो ने खुद को एक बेहतर ऑप्‍शन के रूप में दिखाया है। इसके जरिए छोटे से छोटा डोनेशन अमाउंट भी ट्रांसफर किया जा सकता है। 
Advertisement

CZ ने क्रिप्टो मार्केट्स की तुलना शेयर मार्केट्स से भी की है। कहा कि कई लोग क्रिप्टो की अस्थिरता पर ट्रेडिंग कर रहे हैं। शेयर बाजार के साथ भी ऐसा ही है, जहां कुछ लोग ट्रेडिंग करते हैं और कुछ मार्केट का निर्माण करते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में Binance की इन्‍वेस्‍टमेंट आर्म- Binance Labs ने Web3 इकोसिस्‍टम में अपने पहले स्टार्ट-अप फंड के निर्माण के लिए 500 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। इनमें क्रिप्टोकरेंसीज, नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) और मेटावर्स पर काम करने वाले प्रोजेक्ट्स होंगे। इस फंड को लेकर CZ ने कहा था कि नए फंड का लक्ष्य डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi), NFT, गेमिंग और मेटावर्स में Web3 को आगे बढ़ाने वाले प्रोजेक्ट्स की मदद करना है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  8. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  9. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.