Shiba Inu की ट्रेडिंग बढ़ाने के लिए फ्री SHIB टोकन देगा Binance

कुल 1,000 Tether टोकन्स की ट्रेडिंग कर चुके एक्सचेंज के मौजूदा यूजर्स को भी 20,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) के SHIB टोकन दिए जाएंगे

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 9 मार्च 2022 23:30 IST
ख़ास बातें
  • SHIB टोकन रखने वाले वॉलेट्स की संख्या लगभग 11,97,988 है
  • नए यूजर्स को 80,000 डॉलर के SHIB टोकन मिलेंगे
  • फ्री टोकन्स के लिए रजिस्ट्रेशन 21 मार्च को समाप्त होगा

SHIB को एक अज्ञात क्रिएटर Ryoshi ने लगभग दो वर्ष पहले बनाया था

क्रिप्टो एक्सचेंज Binance अपने प्लेटफॉर्म पर मीम बेस्ड क्रिप्टोकरंसी Shiba Inu की ट्रेडिंग बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए एक्सचेंज के प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कराने वाले नए यूजर्स को 80,000 डॉलर (लगभग 61 लाख रुपये) के  SHIB टोकन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। कुल 1,000 Tether टोकन्स की ट्रेडिंग कर चुके एक्सचेंज के मौजूदा यूजर्स को भी 20,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) के SHIB टोकन दिए जाएंगे। 

Binance ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है। एक्सचेंज के यूजर्स को इन टोकन्स को प्राप्त करने के लिए अपनी नो युअर कस्टमर (KYC) डिटेल्स को पूरा करना होगा। फ्री SHIB टोकन्स को विड्रॉ करने के लिए यूजर्स को सेल्स और परचेज सहित 50 Tether (USDT) की माइनिंग ट्रेडिंग वॉल्यूम तक पहुंचने की जरूरत होगी। SHIB को एक अज्ञात क्रिएटर Ryoshi ने लगभग दो वर्ष पहले बनाया था। इसे Dogecoin को बर्बाद करने वाले टोकन के तौर पर पेश किया गया था। SHIB की ट्रेडिंग बढ़ाने की कोशिश का बड़ा कारण हाल के दिनों में इसके प्राइस में गिरावट है। 
Advertisement

फ्री SHIB टोकन केवल उन्हीं यूजर्स को दिए जाएंगे जो Binance के स्क्रीनिंग प्रोसेस को पार करेंगे। इस बारे में एक्सचेंज ने कहा है, "Binance के पास ऐसे ट्रेड्स को अयोग्य ठहराने का अधिकार है जो अवैध बल्क एकाउंट्स से किए गए हैं।" फ्री टोकन्स के लिए रजिस्ट्रेशन 21 मार्च को समाप्त होगा। 

CoinMarketCap के अनुसार, SHIB टोकन का मौजूदा प्राइस 0.00002428 डॉलर (लगभग 0.0019 रुपये) है। इसका मार्केट कैप 13,333,084,438 डॉलर (लगभग 1,02,134 करोड़ रुपये) है। SHIB टोकन रखने वाले वॉलेट्स की संख्या लगभग 11,97,988 है। हाल ही में Shiba Inu ने Metaverse में उतरने की घोषणा की थी। इसमें Shiberse के लिए 99,000 प्लॉट जारी करने की योजना है। Shiberse पर प्लॉट की कीमत उसकी लोकेशन के अनुसार तय की जाएगी, जिसमें पार्क के आसपास के प्लॉट महंगे होंगे। पहले बैच के पूरी तरह से बिक जाने के बाद बाकी प्लॉट को धीरे-धीरे बेचा जाएगा। इन सभी बचे प्लॉट को खरीदने का मौका सभी को दिया जाएगा। सभी प्लॉट बिडिंग सिस्टम के जरिए बेचे जाएंगे और डिवेलपर्स का कहना है कि प्रोजेक्ट की रिलीज की तिथि के साथ ही बिडिंग सिस्टम की जानकारी दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Binance, shiba inu, Exchange, Trading, Volume, Users
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.